राजपुर प्रतापपुर मार्ग में भीषण सड़क दुर्घटना से बुजुर्ग की मौत: दो युवक गंभीर

राजपुर प्रतापपुर मार्ग में भीषण सड़क दुर्घटना से बुजुर्ग की मौत: दो युवक गंभीर

samacharvani.com
0

 




राजपुर। बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

 राजपुर प्रतापपुर मार्ग में ग्राम बगड़ी के निकट आज एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दो युवकों को गंभीर स्थिति में राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,उनकी स्थिति चिंताजनक है।दोनों मोटरसाइकिलों की तेज रफ्तार होने के कारण वे बाइक पर नियंत्रण नहीं रख रख सके और उनकी तेज टक्कर होने से बाइक सवारों  को गंभीर चोटें आई और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राजपुर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

घटना आज शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। ग्राम दबगड़ी निवासी अशरफी कुशवाहा (65 वर्ष) अपनी टीवीएस एक्सएल लूना क्रमांक JH 14G 7768 से किराना सामान लेने राजपुर जा रहा था। वहीँ सिंगचौरा निवासी अजय एवं राजेंद्र अपने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 30 C 1861 राजपुर से अपने गांव लौट रहे थे। तभी बगाड़ी में दोनो वाहन आपस में आमने सामने भीड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस टक्कर से दबगड़ी निवासी अशरफी कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे वाहन में सवार दोनों लोग घायल हो गए। 

 65 वर्षीय बुजुर्ग की इस एक्सीडेंट में मौत होने के बाद बगड़ी ग्राम में शोक का वातावरण है। परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और दूसरे बाइक सवार दोनों युवकों की स्थिति गंभीर है जिनकी चिकित्सा जारी है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)