अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
सभी समाज की बहनो के साझा मंच समभाव की सदस्यों ने पहाड़ी कोरवा गाँव कुड़पानी मे सेवा कार्य किया।इस शिक्षा सत्र में भी बच्चों को पठन सामग्री वितरित की, साथ मिलकर खुशियाँ बांटी। सम्भाव संयोजिका सुश्री वन्दना दत्ता, आशा राणा, नीलिमा गौयल, तनुश्री मिश्रा, सुनीता चोपड़ा, बरखा चोपड़ा, अंजना परिहार,सपना चोपड़ा इस आयोजन में उपस्थित थी।
कुड़पानी प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती ममता गुप्ता द्वारा उपसरपंच श्रीमती सतरूपा एव सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। शाला प्रवेश उत्सव पर मां सरस्वती के समक्ष दीपप्रज्जवलन किया गया श्रीमती आशा राणा ने सभी बच्चो को पठन सामग्री वितरित की गई। सम्भाव की सभी सदस्यो के द्वारा बच्चो को रंगीन छाता दिया गया ताकि बरसात में भी नियमित स्कूल आ सके।
तनुश्री मिश्रा ने महिलाओ को साक्षर होने के लिए आव्हान किया, नीलिमा गौयल ने महिलाओ को गृह उधोग और गाँव मे मिलने वाले वनोपज से आर्थिकआत्मनिर्भरता के लिए आगे आने का सुझाव दिया। सम्भाव की संयोजिका सुश्री वन्दना दत्ता ने महिलाओ को नशे से दूर रहने, और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग की अपील की, उससे होने वाले नुकसान से अवगत कराया। इन्होंने कहा कि कोई महिला अगर अपना रोजगार प्रारम्भ करना चाहेगी तो उसे आर्थिक सहयोग देने की बात कही।
उपसरपंच सतरूपा जी एवं प्रधान पाठिका ममता गुप्ता जी ने सभी सदसयो को इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। लुंडरा ब्लॉक के लालमाटी पंचायत के ग्राम कुड़पानी गाँव की महिलाओ और बच्चो के लिए समय समय पर इस तरह के आयोजन के लिए आमंत्रित किया।इस कार्यक्रम में पंच सुखनी कुजूर, रजनी, अनिता,अनिमा, आशा, सुचिता, छुरी, इन्द्रकुवर, सुनीता, सोनमती, गुड़िया, विजय पटेल, अशोक तिग्गा, रामप्रसाद उपस्थित रहे।




