अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
महिलाओ की प्रतिभा को मंच देने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष त्रिकोण चौक अंबिकापुर में वसुधा की हस्त शिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ डाक्टर श्रीमती पुष्पा सोनी संरक्षिका वसुधा, श्रीमती शारदा ओमप्रकाश अग्रवाल, श्रीमती नीलिमा गौयल के द्वारा किया गया।अतिथियों के द्वारा हस्त शिल्प एव घरेलू उपयोगी वस्तुओ का अवलोकन कर हस्तशिल्प के प्रोत्साहन की इस पहल की सराहना की गई।
इस अवसर पर सयोजिका वन्दना दत्ता एव रेखा इंगोले, वहीदा अहमद, ज्योति दवेदी, अनुभा डबराल,लिलि बसु राय, तनुश्री मिश्रा जया तिवारी नेहा वर्मा, जानकी सिह ,स्मिता तिवारी, सविता सिह एव अन्य महिलाएं उपस्थित थी।सरगुजा शिल्प उन बहनो के लिए है जो अपने घर गृहस्ती के साथ हस्तशिल्प एव अन्य घरेलू उपयोगी सामग्री तयार करती है, ये बहनो के आर्थिक निर्भरता में भी सहयोगी होता है।
इस वर्ष रिया तिवारी , नेहा वर्मा, मिठु सूत्रधर, ने आकर्षक सामग्री प्रदर्शनी में रखी है। वसुधा की संयोजिका एवं नगर की ख्यातिलब्ध समाजसेविका सुश्री वंदना दत्ता ने बताया कि 10 जुलाई तक प्रतिदिन प्रदर्शनी 2 बजे से 8 बजे तक खुली रहेगी, वसुधा का अनुरोध है कि प्रदर्शनी का अवलोकन करने ज़रूर आएं,औऱ जो भी बहने अपना हस्तशिल्प या घरेलू उपयोग की सामग्री प्रदर्शनी में रखना चाहती है उनका स्वागत है। इस हस्तशिल्प प्रदर्शनी के प्रति महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।





