जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने स्कूल के सामने की स्पीड ब्रेकर, गति नियंत्रक निर्माण की मांग, राजपुर के आश्रम छात्रावासों के सीट बढ़ाने की कलेक्टर से रखी मांग

जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने स्कूल के सामने की स्पीड ब्रेकर, गति नियंत्रक निर्माण की मांग, राजपुर के आश्रम छात्रावासों के सीट बढ़ाने की कलेक्टर से रखी मांग

samacharvani.com
0


राजपुर। बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

राजपुर के जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने एसडीएम राजपुर को पत्र लिखकर हाई स्कूल सेवारी के पास राजपुर कुसमी मार्ग में दुर्घटनाओं को देखते हुए और प्राचार्य सेवारी की मांग पर ब्रेकर,गति नियंत्रक और जेब्रा क्रॉसिंग,संकेतक लगाए जाने की मांग की है।

जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने एसडीएम राजपुर को तत्काल सेवारी में गति नियंत्रक एवं संकेतक जेब्रा का क्रॉसिंग हेतु मांग रखी है आए दिन तेज रफ्तार वाहनों से सवारी में कई दुर्घटनाएं हो रही है। हाई स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर दुर्घटना का भय बना रहता है। आसपास के ग्रामों से सेवारी हाई स्कूल में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं को तेज गति से आवागमन करने वाले वाहनों की रफ्तार के कारण दहशत में सड़क पार करना पड़ता है, जिसके कारण कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है। प्राचार्य मुन्ना कश्यप की मांग पर शिक्षा स्थाई समिति अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने एसडीएम राजपुर के सेवारी में हाई स्कूल के पास गति नियंत्रक एवं ज़ेबरा क्रॉसिंग बनाने की मांग की है।

आश्रम छात्रावास में सीट बढ़ाने की कलेक्टर से की मांग..

 जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कलेक्टर बलरामपुर एवं सहायक आयुक्त बलरामपुर को पत्र लिखकर आश्रम छात्रावास में प्रवेश में होने वाली परेशानी को देखते हुएराजपुर के सभी छात्रावास एवं आश्रमों में सीट बढ़ाने के संबंध में ज्ञापन देते हुए शीघ्र सीट बढ़ाने की मांग की है। इससे आदिवासी अंचल में छात्रों को प्रवेश से वंचित न होना पड़े और आश्रम छात्रावास में उन्हें पर्याप्त आवास सुविधा मिल सके।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)