सरगुजा पुलिस सख्त : गांधीनगर में मकान मालिक गिरफ्तार किरायेदारों ने की थी डकैती और आर्म्स एक्ट की वारदात

सरगुजा पुलिस सख्त : गांधीनगर में मकान मालिक गिरफ्तार किरायेदारों ने की थी डकैती और आर्म्स एक्ट की वारदात

samacharvani.com
0


डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल बोले- ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधा उपलब्ध,हर मकान मालिक कराए किरायेदार का वेरिफिकेशन..


अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

सरगुजा में किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन न कराने वाले मकान मालिकों पर डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। थाना गांधीनगर के अंतर्गत बिना सूचना और सत्यापन के मकान किराए पर देने वाले मकान मालिक राहुल विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, उसके इसी मकान में रह रहे अज्ञात किराएदारों ने पिछले दिनों आर्म्स एक्ट और डकैती जैसी गंभीर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाहरी अपराधियों को बिना जांच पनाह देना कानूनी अपराध है। यदि आपका किराएदार किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल पाया जाता है, तो जिला दंडाधिकारी के आदेशों के उल्लंघन और वैध आदेश की अवज्ञा के तहत धारा 223 BNS के तहत मकान मालिक पर भी सीधे FIR दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

इस कानूनी कार्रवाई और असुविधा से बचने के लिए सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से तुरंत अपने किराएदारों का सत्यापन कराने की अपील की है। अब यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़ पुलिस के 'समाधान ऐप' (Samadhaan App) और CCTNS पोर्टल (citizen.cgpolice.gov.in) के जरिए बेहद आसान हो गई है, जहाँ आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में डिजिटल वेरिफिकेशन कर सकते हैं। इसके अलावा सभी थानों में ऑफलाइन वेरिफिकेशन की सुविधा भी तत्काल उपलब्ध है। शहर की सुरक्षा में भागीदार बनें, और अपने आसपास रह रहे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या मुसाफिर की जानकारी सरगुजा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479193599 या डायल 112 पर दें; आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)