कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस, की नारेबाजी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस, की नारेबाजी

samacharvani.com
0

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस, की नारेबाजी 





बलरामपुर।राजपुर 

(समाचारवाणी) 

देश में चल रहे छात्रों के वर्तमान आंदोलन में धर्मेंद्र प्रधान की केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष श्री हरिहर यादव जी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए के जुलूस निकाला। 



स्थानीय गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरिहर यादव  ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के हित में इसे बड़ी जीत बताया जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधन के दौरान कहा कि कांग्रेस ने शुरू से  मांग रखी थी कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए एलओपी श्री राहुल गांधी जी प्रारंभ से ही यह मांग करते रहे हैं की परीक्षाओं को लेकर छात्रों के भविष्य को अनिश्चितता में डालने के बजाय ठोस रणनीति तय होनी चाहिए और धर्मेंद्र प्रधान जी के इस्तीफा से आने वाले समय में छात्र हित में बेहतर कदम उठाए जाएंगे।



ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज आयोजित इस जुलूस में पूर्व विधायक डॉक्टर प्रीतम राम, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी, समीर सिंहदेव, डॉ बी एन द्विवेदी, लालसाय मिंज, रामदेव जगते, सुरेश सोनी, बृजेश मिश्रा, राजा चौबे, मनोज अग्रवाल, राजेश यादव, प्रमोद ठाकुर, रूपेश यादव, प्रशांत विश्वास, सुनील गुप्ता, कृपा शंकर, अरुण दास, विनोद मेहता, विकास अम्बष्ट, सुनील भगत, आनंद मसीह दिनेश सोनवानी, संतोष सोनी संजीत सोनी, पंकज ठाकुर कौशल चौबे, विकास यादव कौशल चौबे, संजीव गुप्ता, मुजाहिद अंसारी, शाहिद, सुदामा राजवाड़े, पंकज जयसवाल, विभु जायसवाल सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता विजय जुलूस के दौरान मौजूद थे।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)