युवा मोर्चा के वॉल राइटिंग अभियान का विधायक निवास से शुभारम्भ

युवा मोर्चा के वॉल राइटिंग अभियान का विधायक निवास से शुभारम्भ

samacharvani.com
0



राजपुर।बलरामपुर

(समाचारवाणी) 

भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल राजपुर द्वारा सदस्यता अभियान के अंतर्गत वार्ड राइटिंग कार्यक्रम का शुभारंभ आज विधायक निवास राजपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक माननीय श्रीमती उदेश्वरी पैकरा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल  के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

यह अभियान पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक साथ प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ने एवं सदस्यता अभियान को गति देने का लक्ष्य रखा गया है। राजपुर मंडल द्वारा इस अभियान की प्रभावी शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय सिंह, विनय भगत, युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित  सदस्य एवं जनपद उपाध्यक्ष श्री आकाश अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मंगलम पांडेय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री राजेश यादव, सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसके साथ ही युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री रोशन गुप्ता, श्री सावंत त्रिपाठी, श्री राहुल गुप्ता,आशीष सोनी सुनील गुप्ता एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने एवं अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)