जनपद पंचायत राजपुर के सामान्य सभा की बैठक का आयोजन सामरी विधायक श्रीमती उद्वेश्वरी पैकरा ने विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ समन्वय पर दिया जोर,

जनपद पंचायत राजपुर के सामान्य सभा की बैठक का आयोजन सामरी विधायक श्रीमती उद्वेश्वरी पैकरा ने विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ समन्वय पर दिया जोर,

samacharvani.com
0

 


अंबिकापुर। राजपुर 

(समाचारवाणी) 

 जनपद पंचायत राजपुर के सामान्य सभा की बैठक का आयोजन सामरी विधायक श्रीमती उद्वेश्वरी पैकरा  की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

 बैठक में  अध्यक्ष  श्री विनय भगत , उपाध्यक्ष  आकाश अग्रवाल ,  जनपद सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल के अलावा अन्य माननीय जनपद सदस्यगण के साथ-साथ खण्ड स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।






 बैठक में व्ही.बी.जी. राम जी योजनान्तर्गत लिये जाने वाले कार्यो की विस्तृत जानकारी के साथ-साथ सेवा सेतु एप की भी जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय दुबे द्वारा  सदस्यों को दी गई। इसके अलावा खण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित विभागीय जानकारी एवं उपलब्धियों की जानकारी भी सदस्यों को दिया गया। 

मुख्य रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंहतारी वंदन योजनान्तर्गत ई.के.वाय. सी. के संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु आयोजित शिविर की जानकारी, कृषि विभाग द्वारा खाद्य बीज एवं उपलब्धता की जानकारी, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा मौसमी बीमारी से बचने हेतु टिकाकरण, एवं रेबिज उपलब्धता तथा बकरा, सुगर, गांय, वितरण की जानकारी, वन विभाग द्वारा पौधा रोपण, पौधा वितरण तथा तेन्दुपत्ता की राशि का भुगतान वन औषधि इत्यादि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बिमारी सांप बिच्छु के काटने से एन.टी. रेबिज की उपलब्धता, आयुष्मान कार्ड, वयवंदन कार्ड की प्रगति इत्यादि की जानकारी एवं इन विभागों के अलावा अन्य विभाग से उपस्थित खण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की जानकारी से सदस्यों को सदन में अवगत कराया गया।कार्यक्रम का संयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)