एल्डर मैन पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ नगर पंचायत में विकास हेतु लिया गया संकल्प

एल्डर मैन पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ नगर पंचायत में विकास हेतु लिया गया संकल्प

samacharvani.com
0




अंबिकापुर।राजपुर 

(समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिले की नगरपंचायत राजपुर में शनिवार को शासन द्वारा मनोनीत दो नए एल्डरमैन मनोज बंसल और पंकज गुप्ता का पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। राजपुर के एसडीएम देवेंद्र प्रधान ने दोनों नव नियुक्त एल्डरमैन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । 

समारोह में क्षेत्रीय विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, नगर पंचायत के विभिन्न वार्ड के पार्षद, जनपद पंचायत राजपुर के अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समरी विधायक श्रीमती उद्देश्य श्री पर ने कहा कि उनका उद्देश्य राजपुर नगर का सर्वांगीण विकास है इन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रही है और समस्याओं के समाधान के लिए तेजी से कार्य हो रहे हैं. जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने एल्डरमैन पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नगर के विकास के लिए लगातार प्रयास करने और आम जनों के मंशा के रूप राजपुर नगरीय विकास हेतु प्रेरित किया।

भाजपा जिला महामंत्री एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एल्डरमैन पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद नगर पंचायत राजपुर के विकास हेतु तेजी से कार्य किए जाएंगे और संगठन और नगर पंचायत के साथ आम जनों की समस्या और मांगों पर त्वरित कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

कार्यक्रम में एसडीएम राजपुर देवेंद्र प्रधान, सीएमओ. रविंद्र लाल, अविनाश सिंह, जयसिंह, एवं नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।

 पार्षद मनोज बंसल एवं पंकज गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए राजपुर नगरीय क्षेत्र के विकास में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया और कहा कि वह जन आकांक्षाओं के अनुरूप राजपुर के विकास के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे.









एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)