बच्चे हमारे कल के भविष्य :विधायक उद्देश्यवरी पैकरा, ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

बच्चे हमारे कल के भविष्य :विधायक उद्देश्यवरी पैकरा, ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

samacharvani.com
0




राजपुर। बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर अभिनंदन करते हुए मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा ने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने और हर बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए वृत्त संकल्पित है। राजपुर ब्लॉक में दूर दराज के अंचलों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचे इसके लिए हमें मिलजुल का प्रयास करना है।




शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्प देकर स्वागत किया गया। कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्रों को गणेश व पुस्तक तथा छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को निश्शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इस अबसरपर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति और उत्कृष्ट मंचीय प्रस्तुति से उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया।




 प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी जतरू राम नागदेव ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से जन्म प्रमाण पत्र, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि शासकीय योजनाओं का लाभ बच्चों को समय पर मिल सके। 

 कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कैंपस में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संयोजन जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में , जिला महामंत्री संजय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,  नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह,जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं स्थायी शिक्षा समिति के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति अनार देवी,जगवंशी यादव, सतीश सिंह, संतोष पाण्डेय,संतोष तिवारी,एल्डर मैन मनोज बंसल, अनिल तिवारी, पंकज गुप्ता,एवं प्रशांत सिंह,राजेश यादव, रुपेश यादव, एसडीएम देवेंद्र प्रधान, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे, आनंद मेहता,आशीष पटेल, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, प्रधान पाठक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्राचार्य गिरीश चंद मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।





 





 कार्यक्रम के दौरान जून माह में रिटायर होने वाले तीन प्रधान पाठकों को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल हेतु शाल श्रीफल राशिफल से सम्मानित किया गया.





बच्चों के कार्यक्रम में वीआईपी प्रोटोकॉल उचित नहीं -विधायक उद्देश्वरी पैकरा 

 राजपुर में शाला प्रवेश उत्सव के दौरान बैठक व्यवस्था में वीआईपी कल्चर नेम प्लेट देखने पर विधायक ने आयोजकों को बुलाकर सलाह दी, कि बच्चों के शाला प्रवेश उत्सव में किसी वीआईपी प्रोटोकॉल की जरूरत नहीं है।हम जनप्रतिनिधि हैं,और हमें बच्चों और पालकों के और करीब जाकर उन्हें शिक्षा से जोड़ना है। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा आगे से सामान्य बैठक व्यवस्था किए जाने के आश्वासन के बाद कार्यक्रम सुचारु ढंग से संपन्न हुआ। स्वामी आत्मानंद विद्यालय कैंपस में आयोजित इस शाला प्रवेश उत्सव में विधायक ने बालिकाओं और उनकी माताओं से आत्मीय संवाद कर छोटे बच्चों से उनकी समस्याएं भी पूछी और अधिकारियों को राजपुर विकासखंड में शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं को तत्काल दूर करने के निर्देश भी दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)