अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
अम्बिकापुर शहर के होटल पर्पल आर्किड के भव्य सभागार में समभाव महिला मंच के द्वारा सत्र 2025-2026 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेधावी रहे 45 छात्र -छात्राओं तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त 26 छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे शामिल रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसी पी त्रिपाठी सहायक उप संचालक जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र सरगुजा,विशिष्ट अतिथि बीके विद्या दीदी मुख्य संचालिका प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र अम्बिकापुर , वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान , ब्यूरो चीफ श्री अनंगपाल दीक्षित, एवं डॉ रश्मित कौर सहायक प्राध्यापक के गरिमामय आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में के दौरान हरिशंकर सिंह अध्यक्ष पेंशनर समाज सरगुजा, वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी ने भी सम्बोधित किया।
सुश्री वन्दना दत्ता संयोजिका सह संस्थापिका समभाव महिला मंच अम्बिकापुर के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि महापौर नगर पालिका निगम अम्बिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत ने अपने उद्बोधन में मेधावी छात्र -छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सरगुजा का सम्मान बढ़ाया है।साथ ही इस भव्य आयोजन के लिए महापौर ने समभाव महिला मंच की संयोजिका सह संस्थापिका सुश्री वन्दना दीदी के कुशल नेतृत्व की सराहना की। मुझे महापौर बनने के इस सफर में समभाव महिला मंच का बहुत बड़ा श्रेय रहा है।
कार्यक्रम अध्यक्ष एस पी त्रिपाठी सहायक संचालक जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र सरगुजा ने छात्र -छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि बी के विद्या दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ- साथ मानवीय मूल्यों के प्रति भी संवेदनशील होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि मंगल पाण्डेय ने मेधावी छात्र -छात्राओं को आत्मविश्वास, मेहनत और लगन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज इसी का प्रतिफल है कि आप सभी के लिए आज समभाव महिला मंच के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। विशिष्ट अतिथि पत्रकार अनंगपाल दीक्षित ने छात्र -छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा गया कि इसी तरह आप अध्य्यन में निरंतरता बनाए रखें, और खुब आगे बढ़े।साथ ही उन्होंने समभाव महिला मंच से अनुरोध किया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के समीप रह गए उन छात्र -छात्राओं को भी सम्मानित करना चाहिए। जिससे वे सभी छात्र-छात्राएं प्रोत्साहित हों। विशिष्ट अतिथि डॉ रश्मित कौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके सफलता के पीछे आपके माता-पिता एवं शिक्षक - शिक्षिकाओं का भी योगदान है। अतः उनका आदर एवं सम्मान सदैव आप सभी को करना होगा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन पश्चात् ज्ञान की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।साथ ही सरस्वती वन्दना भी किया गया। तत्पश्चात् बी के रेखा दीदी ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया।
समभाव महिला मंच की संयोजिका वन्दना दत्ता ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि समभाव महिला मंच शहर की एक ऐसी संस्था है जिसमें 150 गृहणी बहन जुड़ी हुई हैं।रोजा इफ्तार, रात्रि कालीन भोजन सेवा सप्ताह में तीन दिन चलाती हैं। सेवा किटी समूह की बहनें भी इस ग्रुप में शामिल हैं।करोना काल में बना अन्नपूर्णा समूह जरूरत मंदों को भोजन उपलब्ध करवाया। रामपुर स्कूल की छात्रा ने पंडवानी गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन हिना परवीन एवं तनु श्री मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ शबनम खानम ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति की सदस्य तनु श्री मिश्रा,वहीदा अहमद,अतिशी भट्टाचार्य,नेहा वर्मा, हिना परवीन,अनुभा डबराल,महजबी अहमद,दीप माला सिंह, चेतना मुंजे मानोवि दत्ता उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा।





