ज्वेलर्स से लाखों की ज्वेलरी चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अरविन्द ज्वेलर्स से शटर तोड़ कर लाखों की ज्वेलरी चोरी मामले में अन्तर्राज्जीय गिरोह के सात शातिर आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों से चाँदी 14.175 किलोग्राम, घटना में प्रयुक्त पीकप वाहन व एक मोटर सायकल किया गया बरामद, नागरिकों ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

ज्वेलर्स से लाखों की ज्वेलरी चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अरविन्द ज्वेलर्स से शटर तोड़ कर लाखों की ज्वेलरी चोरी मामले में अन्तर्राज्जीय गिरोह के सात शातिर आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों से चाँदी 14.175 किलोग्राम, घटना में प्रयुक्त पीकप वाहन व एक मोटर सायकल किया गया बरामद, नागरिकों ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

samacharvani.com
0

 वाइफनगर मार्केट में स्थिति अरविन्द ज्वेलर्स से लाखों की ज्वेलरी चोरी करने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह के विरूद्ध बलरामपुर पुलिस को मिली बहुत बड़ी सफलता, अरविन्द ज्वेलर्श से शटर तोड़ कर लाखों की ज्वेलरी चोरी करने के मामले में शामिल अन्तर्राज्जीय गिरोह के 07 शातिर आरोपी पुलिस के गिरफ्त में गिरफ्तार आरोपियों से चाँदी 14.175 किलोग्राम, घटना में प्रयुक्त पीकप वाहन व एक मोटर सायकल किया गया बरामद..



अंबिकापुर।बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी अरविन्द सोनी निवासी वार्ड नंबर 10, वाड्रफनगर, चौकी वाड्रफनगर द्वारा चौकी वाड्रफनगर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि, वाड्रफनगर मार्केट में अरविन्द ज्वेलर्श नाम से इसकी ज्वेलरी दुकान है। दिनांक 16/08/2026 के रात्रि करीब 09:15 बजे यह दुकान बंद कर करीब 12:00 बजे खाना-पीना कर सो गये दिनांक 17/08/2026 को सुबह करीब 06:45 बजे उठ कर अपने दुकान में देखा कि दुकान में लगा शट्ट लॉक को कोई अज्ञात व्यक्ति तोड़ कर दुकान से चाँदी चुनैटी चीलम-03 नग, चाँदी का बेस्लेट कड़ा लेडिज/जेन्स-75 पीस, चाँदी का बचकानी पायल 58 पीस, बच्चों का पैर कड़ा चाँदी का 45 पीस, भगवान मुर्ति चाँदी का 60 पीस, चाँदी का फुल व हाफ कमरधनी 25 पीस, चाँदी का बाल चोटी 02 पीस, चाँदी का हाथ पंजा मिक्स जेवर 20 पीस, चाँदी का पी.जे.जे.व एस.आर.जे. कंपनी का पायल 24 पीस, चॉदी का फैन्सी पायल 50 पीस, चाँदी का हाथ बेरा 80 पीस, चाँदी का ताबिज 200 पीस, चॉदी कंगन चुडी 40 जोड़ी, चाँदी का झुमका बाली, कुण्डल, टप सिरजाना, चन्द्रमा, झाली, क्लिप, अंगुठी बिछिया-500 पीस, चाँदी का पुराना छोटा-बड़ा मिक्स जेवर-200 पीस, वजन लगभग 20 कि.ग्रा. सोना जेवर, मंगलसूत्र, सोना का टुकड़ा जितिया, लरी टप अंगुठी वजन करीब 50 ग्राम व गिलट..जेवर मिक्स 10 कि.ग्रा. नगदी रकम 18,000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है।



प्रार्थी अरविन्द सोनी की रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 133/2026 धारा-305, 331(4), 317(2), 5, बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान घटना स्थल का निरीक्षण एवं सीसीटीवी फुटेज व तकनीकि विष्लेशण के आधार पर आरोपियों का थाना दिनारा जिला रोहतास बिहार क्षेत्र में पता चलने पर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल बरामद करने हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर द्वारा थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक जितेन्द्र सोनी के नेतृत्व में थाना प्रभारी चलगली, साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर पुलिस टीम को दिनारा जिला रोहतास बिहार के लिए खाना किया गया। पुलिस टीम को थाना दिनारा में पतासाजी के दौरान आरोपीयों को थाना दिनारा पुलिस की सहायता से हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। 

पूछताछ करने पर आरोपी सोनू कुमार, शंकर चौधरी, लीलु चौधरी, राजकुमार चौधरी, अंगद चौधरी, नरेन्द्र चौधरी द्वारा अपराध करना स्वीकार करते हुए बताये कि दिनांक 15/08/2026 को सभी आरोपी एक राय होकर वाड्रफनगर क्षेत्र में पंचवटी ढाबा के पास सोनू कुमार चौधरी के पीकप वाहन क्रमांक बीआर 26 जीसी 3631 से वाड्रफनगर आना एवं पीकप वाहन में ही एक मोटर सायकल वाहन क्रमांक एमएच 15 केआर 7977 से आना तथा दिनांक 15/08/2026 से 16/08/2026 तक रैकी करना तथा दिनांक घटना 17/08/2026 के दरमियानी रात में अरविन्द ज्वेलर्स के सटर को लोहे के सब्बल से तोडकर अंदर घुसकर चांदी एवं गिल्लट के जेवरात को चोरी कर अपने घर भागना बताये तथा चोरी किये जेवरात को दिनारा निवासी सुनील कुमार सोनी को 6000० रूपये प्रति किलोग्राम के दर से बेचना बताये जाने पर आरोपी सोनू कुमार चौधरी, शंकर चौधरी की निशानदेही पर आरोपी सुनील कुमार सोनी के कब्जे से चोरी हुई चांदी के जेवरात को गला कर सीली बना देना स्वीकार करने एवं बरामद कराने पर आरोपी के घर से चांदी की सीली 14.175 किलोग्राम बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया है। घटना में प्रयुक्त पीकप वाहन क्रमांक बीआर 26 जीसी 3631, मोटर सायकल वाहन क्रमांक एमएच 15 केआर 7977, सब्बल, मोबाईल फोन एवं 1000 रूपये नगदी को विधिवत जप्त किया गया है। प्रकरण में चोरी की सम्पति को चुराई हुई जानते हुए अपने कब्जे में रखने एवं चोरी के संपत्ति का स्वरूप बदलने पर प्रकरण में पृथक से धारा 317 (2) 5 भी जोड़ा गया है।

 नागरिकों ने पुलिस का किया अभिनंदन

 वाड्रफनगर में ज्वेलरी दुकान में इस बहुचर्चित चोरी के मामले में पुलिस द्वारा सक्रियता से आरोपियों को गिरता का गिरफ्तार कर माल बरामद करने के बाद वार्ड ऑफ नगर के गणमान्य नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी,थाना प्रभारी, सहित अन्य पुलिस कर्मियों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया एवं तत्काल कार्रवाई पर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।




आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, सायबर सेल निरीक्षक हिम्मत सिंह, उप निरीक्षक विमलेश सिंह, पीएसआई मनीष साहू, पीएसआई लखेश्वर कश्यप, पीएसआई गोकुल ध्रुव, पीएसआई अजय साहू, सउनि रामजीत राम, आर. संतोष गुप्ता, आर. कृष्णा मरकाम, आर. भुपेन्द्र मरावी,, सायबर सेल आर. राजकमल सैनी, मंगल, प्रशांत, आकाश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपी :-

1. सोनू कुमार पिता उपेन्द्र चौधरी, उम्र 21 साल, निवासी शंभू डिहरी थाना दिनारा, रोहतास।

2. शंकर चौधरी पिता दरोगा चौधरी, उम्र 55 साल, ग्राम अलीगंज थाना सुरजपुरा रोहतास।

3. नरेन्द्र चौधरी पिता स्व रामप्रवेश चौधरी, उम्र 40 वर्ष, डिहरी थाना दिनारा रोहतास बिहार।

4. लीलू चौधरी पिता उमा चौधरी, उम्र 19 साल, सीताबिगहा, सासाराम जिला रोहतास बिहार।

5. राजकुमार चौधरी पिता सुनिल चौधरी, उम्र 20 साल, चिलबिला थाना दिनारा रोहतास बिहार

6. अंगद चौधरी पिता स्व. रामप्रवेज चौधरी, उम्र 24 साल, सम्बुडीहरी थाना दिनारा रोहतास।

7. सुनिल कुमार सोनी पिता स्व. रामइकबाल, उम्र 38 साल, दिनारा, जिला रोहतास बिहार।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)