जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने राजपुर मुख्यालय में आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण एवं शासकीय महाविद्यालय राजपुर में स्नातकोत्तर कक्षा की स्वीकृति प्रदान करने की रखी मांग

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने राजपुर मुख्यालय में आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण एवं शासकीय महाविद्यालय राजपुर में स्नातकोत्तर कक्षा की स्वीकृति प्रदान करने की रखी मांग

samacharvani.com
0

 जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने राजपुर मुख्यालय में आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण एवं शासकीय महाविद्यालय राजपुर में स्नातकोत्तर  कक्षा की स्वीकृति प्रदान करने की रखी मांग..



राजपुर।बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

विषयान्तर्गत लेख है कि जनपद पंचायत राजपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज क्षेत्र के विकास एवं शैक्षणिक उन्नति की दृष्टि से निम्नांकित कार्यों की आवश्यकता है, विवरण निम्नानुसार है-

आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण (जनपद पंचायत राजपुर मुख्यालय में)

 राजपुर क्षेत्र में विभिन्न शासकीय, सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु किसी सुसज्जित एवं आधुनिक ऑडिटोरियम का अभाव है। यदि जनपद पंचायत मुख्यालय में एक आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाता है, तो इससे स्थानीय स्तर पर शासकीय बैठकों, सांस्कृ तिक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण शिविरों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का सुचारू संचालन संभव हो सकेगा। साथ ही क्षेत्रीय प्रतिमाओं को मंच भी प्राप्त होगा।

शासकीय महाविद्यालय राजपुर में स्नातकोत्तर (PG) कक्षाओं का संचालन 

वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय राजपुर में स्नातक स्तर तक ही शिक्षा उपलब्ध है। उच्च शिक्षा हेतु विद्यार्थियों को अन्य शहरों की ओर जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अतः महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं (विशेषकर कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय) का संचालन प्रारंभ किया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध हो सके।

 इन्होंने  मुख्यमंत्री से कहा कि दोनों मांगे क्षेत्र के समग्र विकास, शिक्षा के विस्तार एवं युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन्होने निवेदन किया है कि इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करें।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)