बैकुंठपुर।कोरिया
(समाचारवाणी)
इस दौरान लिए गए निर्णय के अनुसार सभी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता को निर्देश ज़ारी किया गया है। इसके अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर हटाने के खिलाफ निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित करेंगें-
1. प्रत्येक बूथ /गांव/वार्ड / पंचायत के घर-घर में जाकर फार्म भरवाये.
2. उपभोक्ताओं से बिजली बिलों में हुयी अप्रत्याशित वृद्धि एवं स्मार्ट मीटर के संबंध में संवाद /करें तथा फोटो एवं विडियोग्राफी आवश्यक रूप से बनायें और अपने सोशल मीडिया के प्लेटफार्मों में अपलोड करें। साथ ही, उक्त फोटो एवं विडियो को डीसीसी. बीसीसी एवं प्रेस को प्रेषित करें।
3. भरे हुए सभी आवेदन फार्म / प्रपत्र ब्लाक कांग्रेस कमेटी में जमा करायेंगे.
4. ब्लाक कांग्रेस कमेटियां उक्त भरे हुए फार्म को जिला कांग्रेस कमेटियों में जमा करायेंगे.
5. जिला कांग्रेस कमेटियां जिले के बिजली ऑफिस का घेराव कर एकत्रित आवेदन फार्म करायेगें और पावती लेगें।
6. सभी जिलो में फार्म भरवाने तथा जिले के बिजली आफिस घेराव के बाद प्राप्त पावती को प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगें।यह अभियान आगामी 2 माह तक चलाया जाना है।
इस अवसर पर कोरिया जिला प्रभारी डॉक्टर प्रीतम राम, (पूर्व विधायक सामरी एवं लुंडरा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड रायपुर )एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, पीसीसी सचिव योगेश शुक्ला जी,वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता मुख्तार अहमद,जिला महामंत्री बृजवासी तिवारी,कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बिहारी यादव,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े,किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्णा राजवाड़े,गणेश राजवाड़े, बसंत जी ,पूजा मंडल, राजू जी कुशवाहा आशीष यादव, चरचा ब्लॉक अध्यक्ष अजीत लकड़ा अन्नपूर्णा जी,ललिता सिंह, संतोष जी,आशीष डबरे,अनिल सिंह, सुरेंद्र तिवारी, रामाधार जी, विकास श्रीवास्तव, राहुल जायसवाल, राजीव गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




