बॉक्साइट लोड ट्रक और पिकअप में आमने सामने भीषण टक्कर, तीन की मौत, 7 घायलों का इलाज जारी
अंबिकापुर।राजपुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के राजपुर-कुसमी मार्ग सेवारी हाई स्कूल के पास बाक्साइड ट्रक और पिकअप में आमने सामने टक्कर हो गई। मौके पर 3 मज़दूरों की मौत हो गई। 7 घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि राजपुर-कुसमी मार्ग ग्राम सेवारी हाई स्कूल के पास बीती रात्रि करीब 2 बजे बाक्साइड टर्क और पिकअप में आमने सामने टक्कर हो गई। पिकअप में चालक सहित 11 मज़दूर प्रतापपुर क्षेत्र के सवार होकर शंकरगढ़ की ओर जा रहे थे। पिकअप में सवार 3 मज़दूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक रंग साय, अमर साय, उदय मृतक सेवारी में रात डेढ़ बजे पिकअप और ट्रक से एक्सीडेंट के बाद राजपुर मरचूरी में शव रखा गया है।
7 घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया सभी की स्थिती गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर को रेफर किया गया है । मृतकों की शव को अस्पताल में रखा गया है। परिजनो के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
बीती रात हुए इस भीषण सड़क दुर्घटना के बाद सेवरी एवं राजपुर में अफरा तफरी मची रही और अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही सवारी में एक्सीडेंट के बाद चेक पुकार मच गई और ग्रामीणों ने दौड़कर मौके पर मृतकों को निकालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी।
हर हर साल होती है दुर्घटना अब तक कई मौतें दे चुकी सड़क
राजपुर से 9 किलोमीटर दूर राजपुर कुसमी मार्ग पर स्थित सेवारी ग्राम में सड़क अच्छी होने के कारण वाहनों की रफ्तार काफी तेज होती है। कोई स्पीड ब्रेकर या गति नियंत्रक नहीं होने के कारण वहां पूरी गति से इस मार्ग पर गाड़ियां चलती है। परसपानी,सेवारी, भदार, कमारी के बीच में हर साल कई दुर्घटनाएं होती है जिसमें कई मोटे भी हो जाती है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार प्रशासन,पुलिस एवं क्षेत्रीय सांसद,विधायक से गति नियंत्रक ब्रेकर की मांग कर चुके हैं और समस्या समाधान शिविरों में भी आवेदन दिया जा चुका है।लेकिन अभी तक भदार सेवारी के बीच में कोई गति नियंत्रक नहीं होने से आए दिन दुर्घटना हो रही है। शराब पीकर बाइक चलाने और पिकअप चलाने वाले के बीच भी कई बार टक्कर हो चुकी है।इस मार्ग में बॉक्साइट की ट्रकों, बस और सब्जी लेकर मंडी जाने वाली पिकअप,, गिट्टी लोड हाइवा ट्रक, कार,, बाइक बड़ी संख्या में गुजरते हैं और उनकी तेज गति के कारण आए दिन दुर्घटना घटित हो चुकी है। भदार ग्राम से कमारी के बीच में स्पीड ब्रेकर की मांग की गई थी। एवं सेवारी से भदार के बीच में बाजार स्थल के पास भी स्पीड ब्रेकर की मांग के बावजूद अभी तक कोई पहल नहीं होने से यह मार्ग खतरनाक होता जा रहा है।
(Samachar vani news)







