स्वतंत्रता दिवस की 79 वी वर्षगाँठ पर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा ने "पुरखा के सुरता"कार्यक्रम के तहत किया तस्वीरों का अनावरण, कांग्रेस की परम्परा को सम्मान

स्वतंत्रता दिवस की 79 वी वर्षगाँठ पर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा ने "पुरखा के सुरता"कार्यक्रम के तहत किया तस्वीरों का अनावरण, कांग्रेस की परम्परा को सम्मान

samacharvani.com
0


अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

स्वतंत्रता दिवस की 79 वी वर्षगाँठ पर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा ने "पुरखा के सुरता" नाम से एक कार्यक्रम कर आजादी के उपरांत से आज तक जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद को सुशोभित करने वाले जिलाध्यक्षों के फोटोग्राफ का अनावरण किया। मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव के द्वारा ध्वजारोहण  उपरांत  राजीव भवन के सभाकक्ष में इस कार्यक्रम को किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस के दिवंगत अध्यक्षों के परिजनों को विशेष तौर पर बुलाकर उनका सम्मान कर यह अनावरण कार्यक्रम किया गया।



  इस कार्यक्रम के संचालन के दौरान इसकी पृष्ठभूमि का विवरण देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा कि इसकी पहल का श्रेय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव को जाता है। इस कार्यक्रम के शीर्षक  पुरखा के सुरता को समझाते हुए उन्होंने कहा कि यह शीर्षक पूर्वजों के स्मरण से सम्बंधित है। उन्होंने कहा कि यह शीर्षक छत्तीसगढ़ के लोककला मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम और साहित्यिक आलेखों का एक बेहद भावपूर्ण शीर्षक है जो हमारी माटी, संस्कृति और परंपरा में हमारे पूर्वजों के योगदान को याद करने का प्रतीक है।




पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में सरगुजा जिले के उन जिला अध्यक्ष जो दिवंगत हो चुके हैं के परिजनों को पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रथम अध्यक्ष सरदार स्व किशन सिंह बाबरा की ओर से सरदार भूपेंद्र सिंह बाबरा, स्व डॉ डी पी गुप्ता की ओर से गोपाल केशरी और सुधांशु केशरी, स्व ताराचंद अग्रवाल हेतु अजय अग्रवाल, स्व डॉ राजेश्वरी त्रिपाठी हेतु प्रमोद त्रिपाठी, स्व सुरेंद्र सिन्हा हेतु रवि सिन्हा ने सम्मान ग्रहण किया। मुख्य अतिथि श्री टी एस सिंहदेव ने स्वयं राजमाता स्व देवेंद्र कुमारी सिंहदेव हेतु इस सम्मान को वर्तमान जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक के हाथों ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान अजय अग्रवाल श्री बालकृष्ण पाठक और राकेश गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत और मौजूद अध्यक्षों के मार्गदर्शन में सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने जितनी सफलता प्राप्त किया है वो अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि समय व्यतीत होने के साथ पीढियां बदलती है लेकिन उन्हें सरगुजा क्षेत्र में इस गौरव को कायम रखना है।

आजादी के बाद 14 जिलाध्यक्षों के 18 कार्यकाल के साक्षी रहा सरगुजा कांग्रेस

1947 में आजादी के बाद अविभाजित सरगुजा जिले से लेकर इसके वर्तमान स्वरूप तक जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद को 14 व्यक्तित्व ने अपने 18 कार्यकाल से सुशोभित किया है। 1997 तक का अविभाजित सरगुजा ज़िला आज सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और MCB जिलों में बंट गया है। मूल सरगुजा जिले के अध्यक्षों का क्रमवार नाम सरदार स्व किशन सिंह बाबरा,  अधिवक्ता स्व कृष्ण नारायण शेष, स्व डॉ डी पी गुप्ता, स्व विजेंद्र लाल गुप्ता, स्व ताराचंद अग्रवाल, स्व समर बहादुर सिंह, स्व फूलचंद संपरिया, स्व डॉ राजेश्वरी त्रिपाठी, अधिवक्ता स्व सुरेंद्र सिन्हा, राजमाता स्व देवेंद्र कुमारी सिंहदेव, स्व उमेश्वर शरण सिंहदेव, अजय अग्रवाल, बालकृष्ण पाठक एवं राकेश गुप्ता रहे हैं।  इनमें राजमाता स्व देवेंद्र कुमारी सिंहदेव, स्व उमेश्वर शरण सिंहदेव 2 कार्यकाल जबकि बालकृष्ण पाठक 3 बार अध्यक्ष बने। वर्तमान में बालकृष्ण पाठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष हैं। उपरोक्त सभी अध्यक्षों के फोटोग्राफ का अनावरण राजीव भवन के हॉल में किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)