नाबालिग से दुराचार में कार्यवाही नहीं होने पर महिला कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

नाबालिग से दुराचार में कार्यवाही नहीं होने पर महिला कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

samacharvani.com
0




अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

अंबिकापुर के भफोली ग्राम में नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले आरोपी के 72 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर महिला कांग्रेस कोतवाली का घेराव करेगी। इस विषय पर महिला कांग्रेस शहर की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है जिसकी जानकारी अध्यक्ष सीमा सोनी के द्वारा दी गई है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस के असंवेदनशील रवैये के कारण जिले में नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ दुराचार की घटनाएं बढ़ रही है। ग्राम वंदना में भी नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ सामुहिक अनाचार के मामले में थाना सीतापुर ने ढिलाई बरती जिसके कारण स्लाइड FSL रिपोर्ट का साक्ष्य प्रभावित हुआ। इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज करने में बेवजह विलंब के कारण अपराधी को फरार होने का मौका मिल गया। उन्होंने चेतावनी दी कि 72 घंटे में अगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती है तो महिला कांग्रेस पूरी ताकत से कोतवाली थाने का घेराव करेगी।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)