नशीली इंजेक्शन की डिलीवरी कर छतीसगढ़ में खपाने वाला अंतरराज्यीय तस्कर बलरामपुर पुलिस के गिरफ्त में, पुलिस कार्यवाही में चौथा आरोपी गिरफ्तार

नशीली इंजेक्शन की डिलीवरी कर छतीसगढ़ में खपाने वाला अंतरराज्यीय तस्कर बलरामपुर पुलिस के गिरफ्त में, पुलिस कार्यवाही में चौथा आरोपी गिरफ्तार

samacharvani.com
0




बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

बलरामपुर एवं सरगुजा में नशे के कारोबारी अब कानून की गिरफ्त में हैं।नशीली इंजेक्शन कार्यवाही के मामले में 01 आरोपी गढ़वा झारखंड से गिरफ्तार किया गया है।गढ़वा में नशीली इंजेक्शन की डिलीवरी कर छतीसगढ़ में खपाने वाला  अंतरराज्यीय तस्कर बलरामपुर पुलिस के गिरफ्त में हैऔर पुलिस कार्यवाही में चौथा आरोपी गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 17 मई को रात्रि एक बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में गढ़वा से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन लेकर अंबिकापुर जा रहे हैं तथा कुछ देर में बलरामपुर पहुंचने वाले हैं प्राप्त मुखबिर सूचना पर विधिवत कार्यवाही करते हुए नेशनल ग्राम बड़कीमहरी थाना बलरामपुर में घेराबंदी कर एक आरोपी राहुल गुप्ता पिता अवध बिहारी गुप्ता निवासी ग्राम नर्मदापुर थाना कमलेश्वरपुर जिला सरगुजा के कब्जे से 481  नग बुप्रेनॉर्फ़िन इंजेक्शन एवं 504 नग pheniramine maleate injection बरामद कर जप्त किया गया।

आरोपीगण का कृत्य धारा 21(b) NDPS act के तहत दंडनीय अपराध का घटित करना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 81/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान दिनांक 17/05/2026 को आरोपी राहुल गुप्ता पिता अवध बिहारी गुप्ता उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नर्मदापुर थाना कमलेश्वपुर जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए प्रकरण की घटना में संलिप्त अन्य आरोपी राहुल गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता उम्र 34 वर्ष निवासी गेरसा थाना लुण्ड्रा को दिनांक 24.05.26 एवं आरोपी किशुन राम उर्फ बबलू ठाकुर पिता स्व. केवल राम निवासी गड़बीरा थाना लुण्ड्रा को दिनांक 28/07/26 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है।

प्रकरण की अग्रिम विवेचना में घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी राजू कुमार गोंड पिता स्व. फेकन गोंड उम्र 46 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 मदरसा रोड, गढ़वा थाना गढ़वा जिला गढ़वा झारखंड को दिनांक गढ़वा झारखंड से हिरासत में लेकर दिनांक 12/08/26 के 13:50 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल दाखिल कराया गया है। प्रकरण में लगातार विवेचना कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)