राजपुर।बलरामपुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला बालक आश्रम जिगड़ी में कक्षा पांचवीं के पहाड़ी कोरवा छात्र की कथित पिटाई के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक प्रधान पाठक विपता राम रवि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।इनका मुख्यालय वार्डरोब नगर किया गया है निलंबित प्रधान पाठक के कार्यालय में बच्चों के उपस्थित संबंधी अनियमिताएं भी पाई गई हैं। राजपुर के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी जे.आर.नागदेव के निर्देश पर संकुल प्राचार्य जिगरी की टीम ने मौके की जांच कर दस्तावेजों का निरीक्षण कर,प्रभावितों के बयान दर्ज कर प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया था।
मामला राजपुर ब्लॉक के जिगड़ी ग्राम में 13 अगस्त 2026 का है। जांच प्रतिवेदन के अनुसार संबंधित छात्र, उसके भाई, विद्यालय के शिक्षक उमेश कुमार महंत तथा प्रधान पाठक विपता राम रवि के कथन लिए गए और विद्यालय की दैनिक उपस्थिति पंजी का भी परीक्षण किया गया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कक्षा पांचवीं के पहाड़ी कोरवा छात्र जनक लाल के साथ प्रधान पाठक द्वारा बांस की छड़ी से मारपीट किए जाने की घटना प्रथम दष्टया प्रमाणित पाई गई।
समस्त प्रतिवेदन का अवलोकन कर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एमआर.यादव द्वारा आज आरोपी प्रधान पाठक को निलंबित कर मामले की जांच की जा रही है।



