धंधापुर हाई स्कूल में सामरी विधायक ने छात्राओं को बांटी निशुल्क साइकल, शिक्षा में आगे बढ़ने छात्राओं को किया प्रेरित

धंधापुर हाई स्कूल में सामरी विधायक ने छात्राओं को बांटी निशुल्क साइकल, शिक्षा में आगे बढ़ने छात्राओं को किया प्रेरित

samacharvani.com
0




अंबिकापुर।बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल धंधापुर में निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्यवरी पैकरा ने कहा कि छात्राओं को साइकिल मिलने से उनके आवागमन में सुविधा होगी, और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा। यह छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिससे बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए और सभी सुविधाओं के साथ अपनी पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।





इन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि आज महिलाएं विकास के पद पर तेजी से आगे बढ़ रही है और बालिकाओं को शिक्षा के अवसर देकर हम एक विकसित और आदर्श समाज की कल्पना कर सकते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बालिकाओं को साइकिल वितरण वितरित करते हुए कहा कि राजपुर ब्लॉक के दूर दराज मनचले में बालिकाओं के साइकिल वितरण कर उन्हें स्कूल आने जाने की बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं, और हम शिक्षा के अनुकूल वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं। 







राजपुर ब्लॉक के धंधापुर हाई स्कूल के प्राचार्य श्री संतोष सोनी ने स्वागत उद्बोधन में शाला की उपलब्धि बताते हुये आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु भी मांग रखी।

 तेज बारिश के बीच धंधापुर हाई स्कूल परिसर में स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत नृत्य प्रस्तुत किया।विधायक ने सभी बच्चों को पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।कैंपस में विधायक द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया।

 इस अवसर पर प्राचार्य संतोष सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता राधाकृष्ण जायसवाल, अनिल जायसवाल,संकुल समन्वयक नवीन जायसवाल,जनप्रतिनिधिगण, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, सरपंच, उपसरपंच,पालकगण, ग्रामीणजन, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)