रामानुजगंज। बलरामपुर
(समाचारवाणी)
विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम नवाडीह के हायर सेकेंडरी स्कूल में आज सरस्वती साइकिल योजनान्तर्गत 80 छात्राओं को विद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष उपेंद्र यादव सहित समस्त आगंतुक अतिथियों के उपस्थिति में वितरण किया गया।
शासन की महत्वकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना के तहत हर वर्ष सभी उच्च विद्यालयों में छात्राओं को साइकल वितरण किया जाता है। इसी योजना के तहत नवाडीह हायर सेकंडरी विद्यालय में साइकिल वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। उपस्थित सभी अतिथिगण ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं को हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए पढ़ाई में अव्वल रहने के लिए सरकार सदैव तत्पर रहती है। इस योजना की शुरुआत 2004 में भाजपा शासित सरकार के द्वारा ही शुरू की गई थी। तत्कालिक सरकार के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम के द्वारा खासतौर पर गांवों में अध्ययनरत माध्यमिक शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए बेटियों के स्कूल नहीं जा सकने की चिंता व्यक्त की थी क्योंकि उन्हें आवागमन की सुविधा गांव में नहीं मिल पाती थी इसलिए सरकार ने भी इस योजना पर मोहर लगाया था। तब से यह योजना सुचारू रूप से लगातार चल रही है।
अतिथियों ने सभी छात्राएं से मन लगाकर पढ़ाई करते हुए क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करते रहने का अपील किया। सभी अगर दुख अतिथियों का एक स्वर में सभी छात्राओं को बताया कि पढ़ाई जीवन को सरलता से जीने का मार्ग प्रशस्त्र करती है। आपके माता-पिता आप पर विश्वास करते हुए आपकी सभी इच्छाएं पूरी करते हुए आपके विद्यालय पढ़ाई करने भेजते हैं, अतएव आप सभी अपना ध्यान सिर्फ अध्ययन में ही लगावे। आप सभी यहां दूर दूर से पढ़ाई के लिए आती हैं। यह साइकिल आपको अपने घर से आने जाने एवं समय पर विद्यालय पहुंचने में सहायक होगी। आपलोग सिर्फ अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करते रहिए तभी आप अपने जीवन में मनचाहा सफलता प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान जनभागीदारी अध्यक्ष उपेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य मुंशी राम, जनपद उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, मंडल अध्यक्ष नारद यादव, सांसद प्रतिनिधि जगसाय आयाम, विधायक प्रतिनिधि ललन यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता में मेहीलाल आयाम, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, ग्राम नवाडीह के सरपंच, गणमान्य नागरिक एवं विद्यालयीन सभी स्टाप उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य शैलेश दुबे ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया।




