वन विभाग द्वारा विश्व हाथी दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण का लिया संकल्प

वन विभाग द्वारा विश्व हाथी दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण का लिया संकल्प

samacharvani.com
0





राजपुर।बलरामपुर 

 (समाचारवाणी) 

वन परिक्षेत्र राजपुर में वनमंडलाधिकारी बलरामपुर श्री आलोक बाजपेयी के निर्देशन में आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, राजपुर में विश्व हाथी दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान निबंध लेखन  में जूनियर वर्ग हेतु "हाथी मेरे साथी"  सीनियर वर्ग हेतु "हाथियों का संरक्षण " व  चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग हेतु "हाथी बचाओ जंगल बचाओ" सीनियर वर्ग हेतु "हाथी मानव सह-अस्तित्व" जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर जूनियर -सीनियर वर्गों में हाथी एवं वन सुरक्षा से सम्बंधित विषय पर क्विज प्रतियोगिता हेतु 50 रोचक प्रश्न तैयार किये गये।



 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हाथियों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास तथा मानव-हाथी सह-अस्तित्व से संबंधित विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजपुर रेंजर श्री अजय वर्मा ने सभी छात्राओं को पर्यावरण रक्षा का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर राजपुर एसडीओ फारेस्ट श्री रवि श्रीवास्तव एवं रेंज ऑफिसर श्री अजय वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को जंगली हाथियों के साथ सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण मानव-हाथी सह-अस्तित्व, हाथियों के व्यवहार, उनके संरक्षण तथा हाथियों से होने वाली संभावित परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही वन एवं वन्यजीव संरक्षण में विद्यार्थियों एवं आमजन की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।



प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को  पुरस्कार  एवं प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हाथियों एवं वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा मानव-हाथी सह-अस्तित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

 कार्यक्रम में एसडीओ रवि श्रीवास्तव, रेंज ऑफिसर अजय वर्मा, आत्मानंद विद्यालय प्राचार्य, शिक्षक,फारेस्टर ,सुशील ठाकुर सहित अन्य वनकर्मी स्टाफ तथा हाथी सुरक्षा दल के सदस्य एवं वन प्रबंधन समिति सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)