शिक्षक संवर्ग की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण एवं लंबित मांगों को लेकर विशाल आंदोलन, जिला मुख्यालय में जुटे हज़ारों शिक्षक

शिक्षक संवर्ग की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण एवं लंबित मांगों को लेकर विशाल आंदोलन, जिला मुख्यालय में जुटे हज़ारों शिक्षक

samacharvani.com
0


शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बलरामपुर में हजारों शिक्षकों ने TET के विरुद्ध रैली कर हुंकार भरा , प्रमुख मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन ..



​ बलरामपुर

 (समाचारवाणी) 

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जिला बलरामपुर में शिक्षक संवर्ग की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण एवं लंबित मांगों को लेकर विशाल आंदोलन व ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोर्चा के आह्वान पर जिले के विभिन्न विकासखंडों से जुटे हजारों शिक्षकों ने अपनी एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने शिक्षक हितों के लिए आवाज़ बुलंद कर संघर्ष का आह्वान किया।

​शिक्षकों की इस विशाल सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक पवन सिंह ने कहा कि "शिक्षक अपने जायज अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतर चुके हैं, यदि शासन ने समय रहते हमारी मांगों का निराकरण नहीं किया तो यह आंदोलन और अधिक व्यापक रूप लेगा।"



​छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा माननीय शिक्षा मंत्री, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के नाम 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:

​टीईटी (TET) अनिवार्यता से छूट व पदोन्नति: 17 अगस्त 2012 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त कर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जाए तथा 17 अगस्त 2012 के बाद सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

​पूर्ण पेंशन की पात्रता: शिक्षकों की पूर्व सेवा अवधि की गणना कर पूर्ण पेंशन का लाभ प्रदान किया जाए।

​वेतन विसंगति निवारण: वेतन विसंगति को दूर करते हुए केंद्रीय वेतनमान के आधार पर शिक्षकों का वेतन निर्धारण किया जाए।

​विसंगतियुक्त नियम निरस्त हों:

 13 फरवरी 2026 के विसंगतियुक्त नए भर्ती एवं पदोन्नति नियम को तत्काल निरस्त किया जाए।

​विभागीय ब्रिज कोर्स: प्रशिक्षित सहायक शिक्षक, शिक्षक व व्याख्याता संवर्ग को बीएड हेतु विभागीय ब्रिज कोर्स कराया जाए।आंदोलन के दौरान जिला संयोजक उपेंद्र सिंह ने अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया कि "शासन को शिक्षकों की वर्षों पुरानी सेवा अवधि की गणना, वेतन विसंगति और पदोन्नति की बाधाओं को अविलंब दूर कर शिक्षक हित में न्यायसंगत निर्णय लेना चाहिए।

​कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारियों व शिक्षकों की रही गरिमामयी उपस्थिति:

इस विशाल प्रदर्शन में मोर्चा के प्रांतीय, जिला एवं ब्लॉक स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह,प्रदेश सह सचिव हृषिकेश उपाध्याय, मणि यादव, उपाध्यक्ष करण राम, जिला महामंत्री विशंभर दास , जिला कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला पदाधिकारी चंद्रशेखर , सीता राव भास्कर, सुफला टोप्पो, संजय गुप्ता,सत्यप्रकाश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी अमित सोनी एवं मंगल राम,विकासखंड अध्यक्ष, ब्लॉक संचालक जीवधन जायसवाल, अंचल यादव, श्याम गुप्ता, विनोद यादव, सत्यप्रकाश यादव, दीपक सिन्हा, विनोद कुमार यादव,कमलेश मेहता,प्रदीप चौबे,अशोक जायसवाल,मुन्ना कश्यप 

​प्रमुख पदाधिकारी व शिक्षक साथी सिम्मी गुप्ता,विभा कश्यप, फ्रिस्का बाखला,साधना इक्का,सोनिया आइमा ,शीला सुमन,लालमुनि रवि,शीला टोप्पो,गीता सिंह,नीलम लकड़ा,जमीन टोप्पो,ममता मिंज,विनोद कुर्रे, शशांक भूषण दुबे, शैलेंद्र गुप्ता, सुनील सिंह,मुजीब रहमान, प्रियंका तिवारी, मैत्रावती पैंकरा, ममता दुबे, रविंद्रनाथ निकुंज, सतीश भगत, भानु प्रताप, विनोद गुप्ता, संतोष दुबे, द्वारिका प्रसाद, रामचंद्र राम, दीनानाथ राम, रउफ खान, दिलीप एक्का, अनिल कुमार यादव जी, अशोक सोनवानी, धीरज कश्यप, अभिनव स्टार बड़ा, रामपुकार यादव, संजय गुप्ता, श्याम साहू, अजीत यादव, ललित भगत, सुरेंद्र जायसवाल, रमेश सोनी, जाहिद हुसैन, पारस आयाम, नीलगगन कुजूर, अंजू गुप्ता, अश्विनी यादव, प्रीति सिन्हा, सुजाता विश्वकर्मा, रमन गुप्ता, , देववंश यादव, सुखदेव यादव, मंटू ठाकुर, लक्ष्मी सोनी, आलोक केशरी, राजेश गुप्ता, रूप कुमार सिंह, चन्द्रदीप यादव, राजेन्द्र यादव, निरंजन कुमार, अवधेश यादव, सुधीर यादव, अजय सिंह, राजदेव यादव, रीना जायसवाल, स्वाती तिर्की, निशा अंसारी, लक्ष्मी ठाकुर, लक्ष्मी गुप्ता, अनिल तिवारी, फुलझावन सिंह, कृष्णा सिंह, उमेश ठाकुर, विजय यादव, मनमोहन यादव एवं उदय शंकर शर्मा,बलरामपुर से रूपेश सोनी,सत्येंद्र यादव,टेकचंद , मनोज गुप्ता,योगेश गुप्ता,अनुराग सिंह,संजय प्रजापति,अकबर अंसारी,रविंद्र गुप्ता,उदय गुप्ता,नंदलाल, उमेश गुप्ता,सत्येंद्र सोनी,रविशंकर श्रीवास,विनोद कुर्रे,अनिल गुप्ता,मोहर साय कुजूर,क्रेसेंसिया किंडो,सुचिता  खाखा,मेरी,अंजना टोप्पो,अमित चौरसिया,सत्येंद्र सोनी,दिलीप गुप्ता,उदयभान, अंबिका गुप्ता,दिव्या कल्पना,निशा जायसवाल,संतोष प्रजापति,सुनील गुप्ता,कुश कुशवाहा,रमेश गुप्ता,दिव्य भगत,यशवंत गुप्ता,परमानंद सिंह,शिवपूजन पल,मदन राम सोनवानी,कृष्ण बिहारी,सत्यनारायण सिंह,कुंदन पांडे,शिवशंकर टोप्पो,अजय गुप्ता,प्रदीप पैकरा,सहित जिले भर से आए हजारों शिक्षक उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा, जिला इकाई - बलरामपुर से मुक्त रैली में शामिल अशोक जायसवाल ब्लाक संचालक, मुन्ना कश्यप ब्लाक सचिव,बद्री प्रसाद तिग्गा महामंत्री,विजय कुजूर महामंत्री, श्रीकांत जायसवाल कार्यकारी अध्यक्ष, कमलेश महेता प्रांतिय पदाधिकारी,महादेव राम, अरुण गुप्ता, सुरेन्द्र जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद,समल राम,विशनु यादव,शनेश एक्का,अमृत कुमार तिग्गा, श्रीमती जोसफिना कुजूर,, परमेश्वर, चन्द्र कुमार कुर्र,पार्वती यादव, रूनिया सिंह, विवेक कुमार, राजकुमार तिर्की,सचिन,वीरसाय  अन्य क ई शिक्षक रैली में शामिल हूए।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)