अंबिकापुर।बलरामपुर
(समाचारवाणी)
घर-घर तिरंगा अभियान के तहत बलरामपुर जिले में शहर और गांव में तिरंगा यात्रा की धूम रही देशभक्ति गीतों से भरे एक शाम शहीदों के नाम जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए, वहीं बलरामपुर- रामानुजगंज,कुसमी,शंकरगढ़, राजपुर
में तिरंगा यात्रा पर विविध देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिसमें कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम,सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल,सहकारी बैंक अध्यक्ष रामकिशुन सिंह, बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी,पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर, एडिशनल एसपी विश्वदीपक त्रिपाठी मंचीय कार्यक्रम में शामिल हुए।

साथ ही किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी,जिला पंचायत अध्यक्ष,श्रीमति हीरामणि निकुंज,उपाध्यक्ष,जिला महामंत्री संजय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, धरम सिंह, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, अमिताभ सिंह देव,श्रीमती प्रियंवदा सिंह,सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, पुलिस अधिकारी सहित अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता,भाजपा युवा मोर्चा सदस्य, भाजपा किसान मोर्चा विद्यार्थी परिषद, पार्षद, सरपंच, जनपद सदस्य,स्कूली बच्चे,शिक्षक एवं आम नागरिक ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में तिरंगे के सम्मान में यात्रा में शामिल हुए।आजादी पर्व से पहले बलरामपुर जिले के गांव-गांव में देशभक्ति से भरे आयोजन,तिरंगा यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बारिश के बीच भी अंचल वासियों के उत्साह में कोई कमी नहीं की,और पूरे जिले में जोश-खरोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।