स्वतंत्रता दिवस एवं विकासखंड स्तरीय शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

स्वतंत्रता दिवस एवं विकासखंड स्तरीय शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

samacharvani.com
0


शहीदों के त्याग और बलिदान को याद रखना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व - जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल





राजपुर, 15 अगस्त 2026

(Samachar vani news) 

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विकासखंड राजपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं विकासखंड स्तरीय शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह का आयोजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोपालपुर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन श्री आकाश अग्रवाल जी, जनपद उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत राजपुर की विशेष पहल एवं सहयोग से किया गया।




स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन प्रातः विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, राजपुर में किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों को नमन किया गया। इसके पश्चात अधिकारी-कर्मचारी एवं आमंत्रित अतिथि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर पहुंचे, जहां विकासखंड स्तरीय शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।



उत्कृष्ट विद्यालयों का सम्मान

समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यालयों तथा प्रयास आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों का चयन कराने वाली शालाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विकासखंड स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की सफलता में उनके पालकों के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उनके पालकों को भी शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में विकासखंड, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके पालकों को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं पालकों में विशेष उत्साह एवं गौरव का वातावरण रहा।

कार्यक्रम के आयोजक श्री आकाश अग्रवाल जी, जनपद उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत राजपुर की विशेष पहल एवं प्रयासों की उपस्थित अतिथियों द्वारा सराहना की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें उचित मंच, सम्मान एवं प्रोत्साहन देने की।





उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए दिया जाने वाला विश्वास और प्रेरणा है। शिक्षा, खेल एवं अन्य सहशैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा विद्यालयों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

समारोह में आमंत्रित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री श्री शिवनाथ यादव , विधायक प्रतिनिधि श्री शिवनाथ जायसवाल , श्री अनिल दुबे, गोपालपुर;श्रीमती सुमित्रा सांडिल्य , जनपद सदस्य गोपालपुर; श्रीमती मीना बाई , सरपंच ग्राम पंचायत गोपालपुर एवं श्रीमती सोनिया कुजूर , उप सरपंच ग्राम पंचायत गोपालपुर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजपुर, समस्त प्राचार्य विकासखंड राजपुर एवं समस्त संकुल समन्वयक विकासखंड राजपुर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने सम्मानित विद्यार्थियों, विद्यालयों एवं पालकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां पूरे विकासखंड के लिए गौरव का विषय हैं। शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्री आकाश अग्रवाल की इस पहल को शिक्षा एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विकासखंड शिक्षा कार्यालय राजपुर के जे. आर. नागदेव,आनंद मेहता, आशीष पटेल , पुरी जी, रामप्रसाद , एवं सभी

अधिकारियों-कर्मचारियों, समस्त प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों, शिक्षकों एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सभी आमंत्रित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से समारोह अत्यंत गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अंत में कार्यक्रम के आयोजक श्री आकाश अग्रवाल एवं विकासखंड शिक्षा कार्यालय, राजपुर की ओर से सभी सम्माननीय अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षकों, पालकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)