राजपुर।बासेन, 15 अगस्त 2026
(समाचारवाणी)
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर गौ सेवा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन बासेन से जुड़े सुरेन्द्र यादव को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद माननीय श्री चिंतामणि महाराज जी के करकमलों से एवं जिला कलेक्टर श्रीमती चन्दन संजय त्रिपाठी जी द्वारा सुरेन्द्र यादव को गौ सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुरेन्द्र यादव ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक प्रशस्ति-पत्र नहीं, बल्कि गौ माता की सेवा के प्रति उनके संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा का यह कार्य समाज के सहयोग एवं गौ भक्तों के निरंतर प्रोत्साहन से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने इस सम्मान के लिए जिला प्रशासन, जिला कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों एवं सभी गौ भक्तों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि गौ माता की सेवा का संकल्प आगे भी पूरी निष्ठा के साथ जारी रहेगा।
सुरेन्द्र यादव ने कहा— “गौ माता की सेवा ही मेरा संकल्प है और गौ सेवा ही मेरा धर्म है।”
रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन बासेन की ओर से जिला प्रशासन एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।


