समाज के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं का हुआ सम्मान, एकता और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश,,
सूरजपुर
(समाचारवाणी)
वार्ड क्रमांक 05 साहू गली में श्री सिद्धिविनायक गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित 18वां वार्षिक उत्सव भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल के बीच जागरण कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। गणपति बप्पा की आराधना और भक्ति संगीत से देर रात तक पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजजनों का सम्मान भी किया गया। तहसील साहू संघ सूरजपुर के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू द्वारा समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस पहल को समाज में सेवा, सहयोग और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।
इस अवसर पर श्री सिद्धिविनायक गणेश पूजा समिति के संरक्षक श्री कपिल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका भी रही। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सामूहिक प्रयास से आयोजित इस वार्षिक उत्सव ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी व्यक्ति का सम्मान वास्तव में उसके साथ-साथ समाज के प्रति उसके योगदान का सम्मान है। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने, आपसी सौहार्द बढ़ाने और नई पीढ़ी को सामाजिक संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की सहभागिता रही। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में तहसील साहू संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू जी ने कहा
श्री सिद्धिविनायक गणेश पूजा समिति के 18वें वार्षिक उत्सव ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, प्रतिभाओं और समाजसेवियों को सम्मान देने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम भी बन सकते हैं।।
इस कार्यक्रम में जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष, रामलल्लू साहू जी, सरंक्षक रामकृपाल साहू जी, सरंक्षक जोखन लाल साहू जी, हंसराज साहू जी, प्रदेश सह संयोजक अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष साहू जी, कार्यकारिणी अध्यक्ष गैबीनाथ साहू जी,रामानुजनगर तहसील अध्यक्ष,बिरजा राम साहू जी, प्रेमनगर तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजपाल साहू जी, जिला महामंत्री राजेश साहू जी, उपाध्यक्ष सुशील साहू जी, संगठन सचिव राम प्राण साहू जी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष थलेश्वर साहू जी,रामानुजनगर तहसील उपाध्यक्ष दिलेश्वर साहू जी, सोनपुर अध्यक्ष, आदित्य नारायण साहू जी, महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री दुर्गा साहू जी, जिला उपाध्यक्ष देवंती साहू जी, युवा प्रकोष्ठ रामानुजनगर ब्लाक अध्यक्ष ललित साहू सूरजपुर शिक्षक संघ सचिव राधेश्याम साहू जी, श्यामदास साहू जी, कार्यक्रम के संचालनकर्ता तहसील साहू संघ के महामंत्री बिरेंद्र साहू जी साहू संघ मिडिया प्रभारी सौरभ साहू (मोन्टू), खुशवंत साहू,जोगेश साहू, रोहित, दीपक,अनिल,मनीष, पंकज सहित बड़ी संख्या में समाज और वार्ड के लोग उपस्थित रहे।।






