राजपुर।बलरामपुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी एवं भाजपा जिला महामंत्री एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजपुर श्री संजय सिंह की 80 वर्षीय माताश्री स्वर्गीय चंपा देवी सिंह के आकस्मिक निधन पर आज राजपुर अंचल में शोक की लहर फैल गई।आज संजय सिंह के राजपुर स्थित निवास में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिवंगत श्रीमती चंपा देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रायपुर में उनका इलाज चल रहा था।आज उनके असमय निधन पर सामरी विधायक उद्देश्यवरी पैकरा,जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज राजपुर गेउर नदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें पुत्र संजय सिंह,रविंद्र सिंह पिता श्री रामप्रीत सिंह सहित सभी परिजन, रिश्तेदार एवं बड़ी संख्या में राजपुर एवं अंचल के नागरिक शामिल हुए।राजपुर के सभी नागरिकों शुभचिंतक,एवं पार्टी पदाधिकारी ने राजपुर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की, और शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दी।सभी शोक कार्यक्रम इनके निवास से ही सम्पन्न होंगे।


