अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
ब्रिक्स सम्मेलन के सेम्बल( फेम) की आकृति में जनप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी आभार व्यक्त किया।जिला भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सरगुजा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नगरनिगम के सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी की उपस्थिति में हनुमान मंदिर में भगवान विश्कर्मा जी की पूजा अर्चना और यज्ञ कर मोदी जी के दीर्घायु की कामना की साथ ही गौ माता की पूजा आरती और भण्डारे का आयोजन किया गया।
इसके साथ ही एक अन्य कार्यक्रम आशीर्वाद का एक दिया का भी आयोजन किया गया जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप नगर निगम के पूर्व सभापतिश्री त्रिलोक कपूर कुशवाहा के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ,उन्होंने कार्यक्रम के उद्बोधन में कहा कि आम जनता में जब किसी व्यक्ति के प्रति स्नेह और विश्वास होता है तो उसे स्नेह प्रगट करने का मौका मिलना चाहिए आज मोदी जी के जन्मदिन का मौका था जब आम जनसमुदाय जो प्रधानमंत्री से के सेवा काल से प्रेरित है जो उन से अटूट आस्था रखता है।
उन सभी ने एक आशीर्वाद का दिया प्रज्वलित किया और अभार व्यक्त किया,प्रधानमंत्री जी की सभी योजनाएं जन कल्याणकारी और देश हित के लिए सार्थक औऱ उपयोगी है उनके 25 वर्षों में देश ऊँचाई की ओर जा रही है,उन्होंने अन्य विषयों में भी प्रकाश डाला।
अतिथियों में प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक आकाश गुप्ता एवं प्रदेश भाजपा संवाद पैनलिस्ट संतोष दास एवं डॉ अनिल तिवारी ने भी संबोधित किया।संतोष दास ने मोदी जी के जन्मदिन पर गीत गा कर सेलिब्रिट किया।
जिला भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सरगुजा के संयोजक रविन्द्र गुप्त "भारती" ने कहा कि मोदी जी लगातार 25 वर्षों तक बतौर निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रुप मे देश की आमजनता की सेवा के संकल्प भाव को क्रियान्वित कर अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने के लिए समर्पित रहे।
ऐसी अनेको योजनाएं है जो आम जनता को बताने की आवश्कता नही है वे बल्कि स्वयं से अहसास कर व्यख्यान करते है.ऐसी ढेरो योजना है जिससे लिखने में पूरा दिन भी कम पड़ जायेगा.रोड़, बिजली नाली पानी मूलभूत सुविधाओं के लिए सभी सरकारे कुछ न कुछ करती ही है कुछ सरकारे कम या कुछ ज्यादा।
इन्होने कहा कि मेरा अपना नजरिया जिसमे मैं 5 बातों को देश की दृष्टि से सर्वोच्च रखता हूँ....
• जम्मू कश्मीर से 370 दर्जा हटाकर उस के लिये विकास के रास्ते खोलना
• हम सब के आराध्य प्रभु श्री राम जी की जन्मस्थली अयोध्या में मंदिर निर्माण
• देश की सुरक्षा के लिए बार्डर सुरक्षा को और मजबूत करना जिसे देश का आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूती मिली है...
• देश की जीडीपी को बेहतर करना.
• कोरोना महामारी में सभी को टीके उपलब्ध करवाने के साथ हमारे मित्र देश को भी वैक्सीन की उपलब्ध कराई.
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के सेवा काल के 25 वर्ष होने के अवसर पर एक दिया आशीर्वाद का, इसका भव्य आयोजन जिला भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के माध्यम से किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के पूर्व सभापति आदरणीय त्रिलोक कपूर कुशवाहा ,प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक आकाश गुप्ता एवं प्रदेश भाजपा के मीडिया पैनिलिस्ट संतोष दास, प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी झोपड़ी कार्यकारिणी के सदस्य दीपक गर्ग, श्याम गुप्ता के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का समापनऔर अभार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक गर्ग ने किया कार्यक्रम मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि नगर निगम की पार्षद श्रीमती अनीता रविन्द्र गुप्त भारती, और जिला भाजपा के संयोजक भारत भूषण तिवारी, निर्भय सिंह,हरविंदर सिंह छाबड़ा, डॉ अनिल तिवारी, पूर्व पार्षद श्रीमती कौशल्या यादव लक्ष्मी सिंह, हेमा कंसारी,प्रभु नारायण सिंह ,प्रमोद दुबे,कमलेश सिंह,जय सिंह,प्रदीप अग्रवाल, रीजन कश्यप, अवध लाल यादव,सुनील ठाकुर,अंजनी गुप्ता, ललिता दास पार्वती सिंह मौजूद रहे।समस्त कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सरगुजा ने किया।
कार्यक्रम में आम जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा दिया और सभी ने हृदय की आत्मा से ने बधाई बधाई प्रेषित कर एक दीप आशीर्वाद का और माननीय प्रधानमंत्री के दीर्घायु और उनके अच्छे काम के लिए दीप प्रज्वलित किया।






