यादव भवन में गूंजा श्रीकृष्ण के जयकारों का उद्घोष,भनौरा टीम ने जीती मटकी फोड़ प्रतियोगिता

यादव भवन में गूंजा श्रीकृष्ण के जयकारों का उद्घोष,भनौरा टीम ने जीती मटकी फोड़ प्रतियोगिता

samacharvani.com
0

 



बलरामपुर

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, जिला बलरामपुर एवं पूजा समिति के तत्वावधान में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामाधार यादव के नेतृत्व में यादव भवन, बलरामपुर में भव्य जन्माष्टमी उत्सव एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में जिलेभर से आये समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरा यादव भवन भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

 समारोह की तैयारियों से लेकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं तक जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामाधार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जिम्मेदारियां निभाईं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिहर प्रसाद यादव एवं विशेष अतिथि जिला अध्यक्ष व्यासमुनी यादव रहे। वहीं केदारनाथ यादव सहित समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, युवाओं एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।आयोजन को सफल बनाने में समाज के वरिष्ठजनों एवं संरक्षकों का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। संरक्षक रमेश यादव, विनय यादव, अरुण यादव एवं बीरबल यादव, अध्यक्ष रामाधार यादव, उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश यादव एवं ब्लॉक अध्यक्ष सुनेश्वर यादव सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों से लेकर व्यवस्थाओं तक सक्रिय रूप से जुटे रहे।सभी के सामूहिक प्रयासों से जन्माष्टमी का यह भव्य आयोजन सफल एवं यादगार बना।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम

मटकी फोड़ प्रतियोगिता जन्माष्टमी समारोह का मुख्य आकर्षण रही। युवाओं ने पूरे जोश, जुनून और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जैसे ही युवाओं की टोलियां मटकी फोड़ने के लिए मैदान में उतरीं, पूरा परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा।प्रतियोगिता में भनौरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और ₹11,000 की पुरस्कार राशि अपने नाम की। द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को ₹7,500 तथा तृतीय स्थान प्राप्त टीम को ₹5,100 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।दिन में विशाल भंडारा, रात में महाप्रसादजन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं समाजजनों के लिए दिन में विशाल भंडारे तथा रात्रि में महाप्रसाद का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे एवं महाप्रसाद की व्यवस्था में समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने पूरी तत्परता से जिम्मेदारी निभाई।यादव भवन के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएंहुई।




समारोह के दौरान यादव भवन के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं। माननीय कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं पुष्पा नेताम के करकमलों से यादव भवन के लिए शेड निर्माण, शौचालय निर्माण एवं बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा की गई।

विकास कार्यों की घोषणा से समाजजनों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने इसे यादव भवन के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। समाजजनों की मौजूदगी ने दिखाई एकजुटता।जन्माष्टमी समारोह में 2000 से अधिक समाजजनों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन, पदाधिकारियों की सक्रियता, युवाओं के जोश और मातृशक्ति की सहभागिता ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज की एकता, भाईचारे, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संदेश दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)