अंबिकापुर।बलरामपुर
(समाचारवाणी)
आज कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, राजपुर ग्राउंड, जिला बलरामपुर में आयोजित सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सांसद सरगुजा श्री चिंतामणि महाराज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्यवरी पैकरा ने किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
सांसद श्री चिंतामणि महराज एवं विधायक सामरी श्रीमति उद्देश्यवरी पैकरा ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। श्री महाराज ने कहा कि ग्रामीण इलाके में खो-खो कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल और विलुप्त होते स्थानीय खेलों को सुरक्षित करने के लिए ग्रामीण ओलंपिक एक सराहनीय पहल है।
इस अवसर पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने ग्रामीण अंचल में उभरती खेल प्रतिभाओं की सराहना कर कहा कि ऐसे आयोजन पिछड़ी वनांचल के प्रतिभाओं के लिए आगे बढ़ने का एक अवसर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छात्रों और युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल में आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराए हैं।
इन्होने कहा कि खेल प्रतिभा को मंच, युवाओं को अवसर और हर खिलाड़ी को आगे बढ़ने का संकल्प—यही सरगुजा ओलंपिक की भावना है।
जनपद अध्यक्ष विनय भगत एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने भी जनपद क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान खिलाड़ियों को शपथ संकल्प दिलाया गया।
इस दौरान वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल,प्रवीण अग्रवाल,जनपद अध्यक्ष विनय भगत, जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव,नगर अध्यक्ष धरम सिंह, प्रदीप जायसवाल, आयोजन समिति से एसडीएम राजपुर देवेंद्र प्रधान,सीईओ संजय दुबे,तहसीलदार,प्रभारी बीईओ जे आर नागदेव अन्य अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि सहित अन्य खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।













