निर्वाचन कार्यों में तेजी: उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजपुर में ली बीएलओ बैठक, कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश

निर्वाचन कार्यों में तेजी: उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजपुर में ली बीएलओ बैठक, कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश

samacharvani.com
0




बलरामपुर

(समाचारवाणी) 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचन संबंधी कार्यों की लगातार समीक्षा और निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल कुमार सिदार ने आज राजपुर तहसील का औचक निरीक्षण कर निर्वाचन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।राजपुर एवं शंकरगढ़ में उन्होंने बीएलओ की बैठक लेकर मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को समय-सीमा में, पूरी सटीकता और गंभीरता के साथ पूर्ण करने के आवश्यक निर्देश दिए।

वहीं अनुभाग बलरामपुर अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रज्ञा नायक ने शासकीय कन्या महाविद्यालय पहुंचकर पात्र छात्राओं के मतदाता पंजीयन हेतु फॉर्म-6 भरवाने की कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों का संकलन कर छात्राओं के फॉर्म ऑनलाइन भरवाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)