एक लाख दीप प्रज्ज्वलित होंगे, सामूहिक आरती और लेज़र शो से राम मय होगा शहर

एक लाख दीप प्रज्ज्वलित होंगे, सामूहिक आरती और लेज़र शो से राम मय होगा शहर

samacharvani.com
0

  •  आज जिले में होंगे अनेक धार्मिक आयोजन, भगवा रंग में रंगा शहर ।
  • प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अलौकिक पलों के साक्षी होंगे सरगुजावासी।


   लाखों दीपों की रौशनी में रौशन होगा नगर 


अंबिकापुर (समाचारवाणी) 

श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले में विभिन्न समितियों द्वारा उत्साह के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जा हैं।इसी कड़ी में अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में राम के आकार में एक लाख दीप प्रज्वलित किए जायेंगे। अंबिकापुर के हर वर्ग में आयोजन के प्रति उत्साह है।

इस अवसर पर जनसामान्य एक अभूतपूर्व पल के साक्षी बनेंगे। नगरवासियों के साथ मिलकर राम लला की आरती की जाएगी,साथ ही लेजर शो के जरिए भगवान राम की जीवन चरित्र का वर्णन किया जाएगा।इसी तरह श्री राम मंदिर से दोपहर एक बजे से शोभा यात्रा का आयोजन भी किया गया है, जो श्रद्धालुओं के साथ गांधी स्टेडियम तक पहुंचेगी।शहर में ही नवापारा चर्च के पास बजरंग मैदान में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।गणपति धाम, हाथी पखना में अखंड रामायण का पाठ किया जायेगा।रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को यादगार बनाने के लिए नगरवासियों के साथ मिलकर विभिन्न भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। पूरे जिले में मंदिरों में साज-सज्जा की जा रही है। मंदिरों में दीप प्रज्वलित करने के साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आज सरस्वती शिशु मंदिर से दोपहर में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। अलग अलग स्थानों पर अखंड रामायण , भजन कीर्तन प्रारंभ हो गया है।आज आयोजन समिति द्वारा गांधी स्टेडियम में शाम को होने वाले दीप प्रज्ज्वलन हेतु आवश्यक तैयारी कर ली गई है। नगर पुलिस प्रशासन द्वारा आज फ्लैग मार्च किया गया और सुरक्षा, यातायात हेतु आवश्यक तैयारी की गई।

 अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को बड़े ही धूमधाम से की जाएगी। इसे लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। सरगुजा संभाग में भी उत्साह काफी चरम पर है। लोग पूरी तरह से राममय हो गए हैं

 गांधी स्टेडियम में जय श्रीराम के आकार में 1 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम से पूर्व संध्या पर रविवार को समिति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने का रिहर्सल कराया गया। दीप जलाने के लिए लगभग १ हजार से अधिक महिलाओं ने पंजीयन कराया है।

प्रभु श्री राम की भक्ति में डूबा शहर

प्रभु श्री राम की भक्ति में पूरा शहर डूबा हुआ है। लोग मंदिर व अपने-अपने घरों को सजाने में लगे हैं। हर घरों में प्रभु श्री राम के झंडे लगाए गए हैं। झंडा व पूजा सामग्री की खरीदारी पिछले कई दिनों से चल रही है। रविवार को बाजार में किसी त्योहार से कम उत्साह नहीं देखा गया। लोग दिवाली की तरह पूजन सामग्री खरीदने नजर आए।

लोगों प्रभु श्री राम के झंडे, घरों को दीप जालाने के लिए मिट्टी के दिए, फूल माला सहित अन्य सामग्री की। यहां दिवाली मनाकर प्रभु श्री राम का स्वागत करेंगे। दिवाली की तरह गल्र्स कॉलेज परिसर में पटाखे की दुकान भी लगाए गए हैं। सोमवार की शाम होते ही आतिशबाजी शुरू हो जाएगी।

हाथी पखना गणपति धाम में दीपोत्सव

बाल गंगाधर तिलक स्थापना समिति अम्बिकापुर द्वारा महामाया पहाड़ी स्थित हाथी पखना गणपति धाम पर इसी दिन प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के उपलक्ष में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 21 जनवरी को शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक सुन्दरकांड , 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक अखंड कीर्तन तथा सुबह 11 बजे महाआरती एवं आतिशबाजी की जाएगी।

तत्पश्यात प्रसाद वितरण और भण्डारा के साथ शाम को हजारों की संख्या में दीप प्रज्जवलित कर प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलब्ध में दीपोत्सव मनाया जाएगा। रामगढ़ में विविध मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।


Surendra Kumar @samacharVani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)