- मानसिक प्रताड़ना से धुब्ध कपड़ा व्यवसायी युवक ने डेम में कूदकर दी जान।
- पुलिस के खिलाफ अम्बिकापुर-बनारस हाइवे पर शव रखकर मुख्यमार्ग को परिजनों ने किया अवरुद्ध।
- छ दिन बाद थी युवक की होने वाली थी शादी।
सूरजपुर (समाचारवाणी न्यूज़)
एसईसीएल एरिया भटगांव के नगर पंचायत जरही निवासी कपड़ा व्यवसायी युवक ने सोमवार की सुबह डुमरिया बांध में कूदककर आत्महत्या कर ली। घटना से पूर्व सुबह ही युवक ने अपना फेसबुक स्टेटस डाला और उसमें उसने पड़ोसी दुकानदार एवं उसके परिवार को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने जरही चौक में शव को रखकर अंबिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग में चक्काजाम कर दिया है। ज्ञात हो की मृतक युवक के पड़ोस में स्थित दुकान हिमांशु क्लॉथ स्टोर में तीन दिन पूर्व आग लग गई थी। जिसके बाद मृत युवक एवं उसके परिजनों पर आशंका व्यक्त करते हुए पड़ोसियों के द्वारा उन पर एफआईआर करने का दबाव बनाया जा रहा था। जिससे युवक काफी क्षुब्ध था।
जानकारी के अनुसार भटगांव थाना अंतर्गत जरही में अंबिकापुर मुख्यमार्ग में संचालित विक्की क्लाथ स्टोर्स के संचालक तुलसी यादव के पुत्र बिट्टू गुप्ता (24) सुबह अपनी बुलेट बाइक से डुमरिया डेम पहुंचा और अपनी जैकेट व मोबाइल को बाँध के किनारे रखकर डेम में कूद गया। मौके पर टहल रहे लोगों ने उसे डेम में कूदते देख घबरा गए और घटना की सूचना परिजनों को दी।सूचना पर परिजनो सहित भटगांव पुलिस बल भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस के मौजूदगी में बिट्टू गुप्ता के शव को बाहर निकाला लिया गया।
जरही चौक में शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम।
भटगांव पुलिस द्वारा कार्यवाही में हो रही देरी से नाराज परिजन और जरही निवासी आक्रोषित लोग युवक के शव को कार में डालकर डुमरिया बाँध से जरही चौक पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर अम्बिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग को चक्काजाम कर दिया। परिजनो के द्वारा युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर जिद करने लगे। वही चक्काजाम के कारण तीन घंटे से अधिक समय से अंबिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग बंद है। सूचना पर प्रतापपुर एसडीएम दीपिका नेताम, एएसपी सूरजपुर शोभराज अग्रवाल मौके पर पहुंच समझाइश देने की कोशिश की,लेकिन परिजन अड़े रहे, और कई घंटे जाम लगा कर प्रदर्शन किया। बाद मे आरोपित लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का आश्वासन मिलने पश्चात शव का पोस्टमार्टम करने राजी हुए।
परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के दुकान में लगी आग को लेकर युवक था प्रताड़ित।
परिजनों का आरोप हैं कि बिट्टू गुप्ता ने सुबह अपने फेसबुक प्रोफाइल के स्टेट्स पर पोस्ट भी लिखा है। जिसमें उसने पड़ोस के हिमांशु क्लॉथ स्टोर के संचालक परिवार को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। ज्ञात हो की तीन दिन पूर्व जरही के हिमांशु क्लाथ स्टोर में आग लग गई थी और पूरा दुकान जल कर खाक हो गया था.उसकी जांच भटगांव पुलिस द्वारा किया जा रहा हैं. मृतक के परिजनों का कहना हैं की आगजनी के लिए बिट्टू गुप्ता एवं परिवार के सदस्यों को दोषी मानकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने दबाव डाला जा रहा था और उन्हें समाज मे बदनाम भी किया जा रहा था, जिससे पूरा परिवार प्रताड़ित था पर बिट्टू गुप्ता ज्यादा क्षुब्ध था।
बीती शाम पुलिस ने थाना बुलाकर की थी पूछताछ।
आगजनी को लेकर जरही व्यापार संघ भी तुलसी गुप्ता, बिट्टू गुप्ता के परिवारजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था।। बीते दोपहर बड़ी संख्या में व्यवसाईयों का दल भटगांव थाना पहुंच घटना में संलिप्त व्यक्ति के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की गई थी। वही कार्रवाई नहीं किए जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद पुलिस ने बिट्टू गुप्ता व परिजनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था एवं रात नौ बजे छोड़ा था।
18 फरवरी को होनी थी मृतक की शादी।
मृतक बिट्टू गुप्ता का विवाह 18 फरवरी को अम्बिकापुर के सीतापुर में होना था। इसके लिए घर में तैयारी भी चल रही थी। उसने फेसबुक पोस्ट में अंत मे होने वाली पत्नी के लिए सॉरी भी लिखा है। हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। बिट्टू गुप्ता का बड़ा भाई विक्की गुप्ता प्रतापपुर में चिकित्सक है। घटना के बाद जरही में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस और परिजनों के बीच तनाव की स्थिति हुई निर्मित।
पुलिस के द्वारा कार्रवाई में की जा रही देरी को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच शव उठाने को लेकर विवाद की भी स्थिति निर्मित हो गई थी। जिसके बाद परिजन शव को उठाकर जरही चौक लाकर चक्काजाम कर दियाऔर एक बड़े पुलिस अधिकारी के ऊपर साजिश का आरोप लगाया है। बहरहाल मामले की गंभीरता से जांच शुरू हुई है।


