राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिक्षक ,एवम रेडक्रॉस के पूर्व सचिव डा भागीरथी गौरहा जी का आज 12फरवरी को अंबिकापुर में दुखद निधन।
अंबिकापुर (समाचारवाणी)
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिक्षक ,एवम रेडक्रॉस के पूर्व सचिव डॉक्टर भागीरथी गौरहा जी का आज 12 फरवरी सोमवार को प्रातः चार बजे उनके निवास पर स्वर्गवास हो गया। वे 87 वर्ष के थे।उनका पार्थिव देह बंगाली चौक अंबिकापुर स्थित निवास पर रखा गया है । उनकी अंतिम इच्छानुसार मेडिकल कालेज अंबिकापुर को उनका देहदान किया जाएगा।आज एनसीसी ग्रुप अंबिकापुर सहित नगरवासियों, परिजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। श्रीमति सीमा आनंदधर दीवान पुत्री, दामाद सहित उनके परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा पूरी करने हेतु देहदान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बंगाली चौक पर स्थित स्वर्गीय डॉक्टर गौरहा के निवास पर आज नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


