मां संतोषी माता मंदिर राजपुर में द्वितीय वार्षिक उत्सव आयोजित

मां संतोषी माता मंदिर राजपुर में द्वितीय वार्षिक उत्सव आयोजित

samacharvani.com
0

 भंडारा प्रसाद में शामिल हुए श्रद्धालु, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति 




राजपुर (बलरामपुर)

समाचारवाणी 

राजपुर महामाया मंदिर परिसर में स्थित माता संतोषी मां मंदिर के द्वितीय वार्षिक उत्सव का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। संतोषी मां मंदिर के दो वर्ष पूरे होने पर आज समापन समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पारंपरिक वस्त्र में सजे नन्हे बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा एवं पूर्व विधायक श्री सिद्धनाथ पैकरा ने बच्चों को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि हमें अपने परंपरा और संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के साथ आदर्श समाज के लिए बच्चों को संस्कार देना जरूरी है। 

कार्यक्रम के आयोजक श्री अशोक अग्रवाल कोढ़ी ने समस्त अतिथियों, व्यवस्था में जुटे कार्यकर्ताओं ,भजन मंडलियों, व्यवस्थापकों का आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि उनका परिवार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा तत्पर रहेगा। ज्ञात हो कि समाजसेवी श्री अशोक अग्रवाल द्वारा प्रतिवर्ष बलरामपुर जिले के राजपुर, शंकरगढ़ ,कुसमी ब्लाक में गरीबों वृद्धो को कंबल वितरण किया जाता है जिससे ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को जरूरत के वस्त्र कंबल उपलब्ध हो जाते हैं।

    राजपुर के समाजसेवी श्री अशोक अग्रवाल कोढ़ी एवं आकाश अग्रवाल द्वारा मां संतोषी माता मंदिर की स्थापना कर लगातार पूजा अर्चना की व्यवस्था की गई थी। द्वितीय वार्षिक उत्सव पर 6 फरवरी मंगलवार से अखंड कीर्तन भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जो हरे राम हरे कृष्ण के साथ लगातार आज तक चलता रहा। आज प्रातः से ही पूर्णाहुति, पूजन ,विशाल भंडारा का आयोजन किया गया ।इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भंडारा प्रसाद में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में संस्कृत उत्सव में राजपुर के स्कूली बच्चों ने भक्ति गीत से सराबोर, धार्मिक प्रसंगों पर अधारित आकर्षक प्रस्तुति दी। नन्हे मुन्ने बच्चों को सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा एवं पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा, अशोक अग्रवाल द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। इस दौरान आकाश अग्रवाल , निर्णायक मंडल में सीएमओ राजेश कुशवाहा ,नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह, वरिष्ठ नेता प्रदीप जायसवाल , जेपी त्रिपाठी, विजय सिंह,अनिल गुप्ता, जय सिंह एवं स्थानीय श्रद्धालुगण, राजपुर अंचल से नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रथम पुरस्कार डीएवी पब्लिक स्कूल को 5100 नकद राशि, द्वितीय पुरस्कार ज्ञानसागर पब्लिक स्कूल 4100, तृतीय स्थान प्राप्त प्रेरणा पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार 3100 दिया गया। 1100 हर प्रतिभागी को दिया गया।







    माता संतोषी मां मंदिर परिसर राजपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा,पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा,समाजसेवी अशोक अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह, सीएमओ राजेश कुशवाहा।








एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)