अंबिकापुर (समाचारवाणी)
मैनपाट में ओले गिरे ।सरगुजा संभाग में तेज बारिश के साथ बढ़ी ठंड। अगले दो दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश और ओले की संभावना ।वीडियो में देखें ओलावृष्टि..
अंबिकापुर
सरगुजा संभाग के जशपुर बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ अंचल में आज सुबह से ही बारिश ,हवा, और ओलावृष्टि से पूरे सरगुजा अंचल में ठंड बढ़ गई है। आज शाम को तेज हवाओं के साथ मैनपाट में 15 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। केसरा एवं सपनादर सहित अन्य स्थानों पर तेज ओलावृष्टि से फसलों को भी आंशिक क्षति हुई वही बेमौसम बारिश ने सरगुजा आंचल में ठंड बढ़ा दी है ।बंगाल की खाड़ी में ऊपरी दबाव से छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में बसे सरगुजा संभाग के कई इलाकों में आज जमकर बारिश हुई और बूंदाबांदी के साथ कई स्थानों पर तेज गति से ओले गिरे। मैनपाट सामरी पाठ जोका पाठ , पंडरापाठ, बगीचा, जारगीमपाठ, सीतारामपुर क्षेत्र में अचानक से बारिश होने पर तापमान नीचे गिर रहा है और ठंड बढ़ रही है। ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में लोग अलाव के सहारे ठंड दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। इधर रबी फसलों में बारिश होने से लोगों में खुशी है ,वही ओलावृष्टि होने की आशंका से किसान अपने खड़ी फसलों के चौपट होने के अंदेशे में सहमे हुए हैं ।
बहरहाल छत्तीसगढ़ के हिल स्टेशन मैनपाट में आज 15 मिनट तक हुई तेज ओलावृष्टि से इलाके में ठंड काफी बढ़ गई है और पर्यटकों को भी ओलावृष्टि में आनंद आ रहा है ।इधर अंबिकापुर नगर में इतवारी बाजार के दिन बारिश होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी, और आने वाले दो दिनों में मौसम खराब रहने की संभावनाओं को देखते हुए लोगों ने ठंड से बचने की तैयारी कर ली है। इधर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल होने, विद्युत सप्लाई बाधित होने से कई इलाके अंधेरे में डूबे रहे।
Surendra Kumar @ samachar Vani
Video courtesy, kamlesh Singh


