राहुल गांधी की बलरामपुर जिले की यात्रा स्थगित
अंबिकापुर (समाचारवाणी)
भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंबिकापुर के कला केंद्र में हुई सभा के बाद आज अचानक स्थगित हो गई। इसके बाद राहुल गांधी की यात्रा बलरामपुर जिले में होने वाली थी, एवं इसके बाद उन्हें झारखंड प्रदेश में प्रवेश करना था। दिल्ली में किसान आंदोलन से उपजे अचानक परिस्थितियों के कारण केंद्रीय कांग्रेस नेतृत्व से चर्चा के बाद आज राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली के लिए रवाना हो गए ।इधर बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक में झींगों में होने वाले रात्रि विश्राम एवं राजपुर गांधी चौक , ककना ,बरियों, परसागुडी में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी स्थगित किया गया ।आज बलरामपुर जिले के झींगो राजपुर, राजपुर के बरियों एवं ककना में बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उत्साहपूर्वक राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत के लिए तैयार खड़े थे । जगह जगह नर्तक दल, सैला, घसिया बाजा दल, करमा दल इनके अगुआनी हेतु तैयार खड़े थे, और बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेशनल हाईवे 343 पर तैयार थे। जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी और यात्रा के स्वागत की व्यापक तैयारी की गई थी। आज शाम इनके ना आने की सूचना के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं एवम झींगों में आम जनों को निराश होना पड़ा ।यात्रा के अगले कार्यक्रम के संबंध में अभी कोई सूचना जारी नहीं की गई है।



