सरगुजा में न्याय यात्रा रही सफ़ल

सरगुजा में न्याय यात्रा रही सफ़ल

samacharvani.com
0

 राहुल गांधी को देखने उमड़े ग्रामीण 




अंबिकापुर (सरगुजा)

समाचारवाणी न्यूज़ 

आज की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उदयपुर बस स्टैंड  से प्रारंभ हुई। खुली जीप में राहुल गांधी जी ने कार्यकर्ताओ का अभिवादन स्वीकार किया। उसके साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह और प्रभारी महासचिव सचिन पायलट भी साथ थे।


कांग्रेस नेता  व सांसद राहुल गांधी जी ने मेंड्रा कला स्थित कृषि उपज मंडी समिति में छत्तीसगढ़ के किसानों से बात की।राहुल गांधी ने सरकार बनने पर स्वामीनाथन कमेटी  की सिफारिशों को लागू करने करने का भरोसा दिया। किसानों की बात को वे संसद में भी उठाएंगे। किसानों ने श्री गांधी को सरगुजा और छत्तीसगढ़ के चावल की विभिन्न किस्मो को उपहार स्वरूप भेंट किया। राहुल गांधी ने कहा कि वे सरगुजा की मधुर याद संग लेकर जा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रभारी महासचिव सचिन पायलट,जयराम रमेश मीडिया कोआर्डिनेटर,सीएलपी लीडर चरण दास महंत,पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव,दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, यात्रा के सरगुजा प्रभारी शफी अहमद भी साथ थे।




भारत जोड़ो न्याय यात्रा का क़ाफ़िला अंबिकापुर के बिलासपुर चौक पहुँचने पर सरगुजा युवा कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष विकल झा के नेतृत्व में हज़ारो कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया तथा युवा कांग्रेस की महत्वाकांक्षी योजना रोज़गार दो न्याय दो पोस्टर गुब्बारों के माध्यम से हवा में छोड़ा गया। इस दौरान ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष आदि बाबा,युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा,रजनीश सिंह, उत्तम रजवाडे, नीतीश चौरसिया, प्रीतिका विश्वकर्मा, विकास केशरी, हिमांशु अग्रवाल, आकाश अग्रहरी, सतीश घोष, प्रियांशु माथुर, निलेश कश्यप, साक्षी गुप्ता,सहित हज़ारो के संख्या में कार्यकर्ता मौज़ूद रहें।

अंबिकापुर मेंड्रा में किसानों से आत्मीय मुलाकात करते राहुल गांधी, साथ में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट एवम पूर्व डिप्टी सीएम टी. एस.सिंहदेव 


Samachar Vani news desk,surguja 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)