सरकार बनी तो एमएसपी की लीगल गारंटी

सरकार बनी तो एमएसपी की लीगल गारंटी

samacharvani.com
0

कला केंद्र अंबिकापुर में राहुल को सुनने उमड़ी भीड़     


अंबिकापुर (समाचारवाणी न्यूज़)

 अगर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो भारत रत्न एम.एस.स्वामीनाथन के रिपोर्ट अनुसार एम.एस.पी. को लीगल गारंटी देंगे, साथ ही फसलों की व्यापक खरीदी भी करेंगे। भारत जोडो न्याय यात्रा के अम्बिकापुर की सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और यात्रा के नायक राहुल गांधी ने मंच से कांग्रेस की इस पहली गारंटी की घोषणा की है। 

                                                                                      आज  कलाकेन्द्र मैदान में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों को संबोधित करते हुए श्री राहुल गांधी ने यह भी वादा किया कि केन्द्र में सरकार बनने पर पूरे देश में जाति जनगणना भी कराई जायेगी। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश पर इस समय आर्थिक और सामाजिक अन्याय हावी हो गई है। उन्होंने कहा कि देश की 73 प्रतिशत आबादी पिछडों, दलितों और आदिवासियों की है, लेकिन देखा जाये तो प्रशासन, मैनेजमेंट, व्यवसाय, मीडिया के उच्च शिखरों पर उनकी भागीदारी निरंक है। यह वर्ग या तो कॉंट्रेक्ट लेबर है या, मनरेगा का मजदूर। इस वर्ग को भागीदारी का न्याय दिलाने के लिये जाति जनगणना के एक्स रे की आवश्यकता है। जाति जानगणना के आंकडों के माध्यम से ही इस वर्ग की भागीदारी के लिये क्रॉतीकारी कदम उठाये जा सकते हैं। अम्बिकापुर की सभा में उन्होंने वायदा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जाति जनगणना अवश्य होगी। 



सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खडगे ने नरेन्द्र मोदी पर तगडा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मोदी तोडफोड की राजनीति कर रहे हैं। श्री खड़गे ने कहा कि मोदी की गारंटी में गारंटी शब्द की उन्होंने हमारी नकल की है। उन्होंने कभी भी अपने कहे वायदों को पूरा नहीं किया। 2014 में उन्होंने झूठ बोला, 2019 में उन्होंने झूठ बोला, अब वो गारंटी-गारंटी बोल रहे हैं। वो झूठों के सरदार हैं। सत्ता में आने के बाद मोदी ने अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहॅंचाया है। उन्होंने जनता से आवाहन किया कि खून चूसने वालों के झांसे में मत आईये। मोदी आपके मताधिकार को छीन कर देश में लोकतंत्र और संविधान को समाप्त करना चाहते हैं। उनके लिये उनका मैं महत्वपूर्ण है। हर तानाशाह ऐसा ही करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, देश के गरीबों, किसानों, श्रमिकों और समाज के हर कमजोर वर्ग की पार्टी है। 



सभा को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के प्रभारी कन्हैया कुमार ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर कहा कि हम हारे नहीं हमें हराया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में भारत जोडो न्याय यात्रा एक और आजादी की लडाई लड रहा है। राहुल गांधी इसके नायक हैं और कांग्रेस का हर कार्यकर्ता न्याय योद्धा है। भारत जोडो न्याय यात्रा की इस सभा को पी.सी.सी. चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव ने भी संबोधित किया। 


Samachar Vani news desk, surguja 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)