बरियों के पास बाटीडांड,चंद्रेश्वरपुर के बीच में गागर नदी किनारे स्थित मोहल्ले की घटना
अंबिकापुर (समाचारवाणी)
सरगुजा जिले के धौर पुर क्षेत्र के ग्राम चंदेश्वरपुर में गागर किनारे कथवा मोहल्ले में एक 22 वर्षीय युवती के कटहल पेड़ में फांसी लगाने से हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। राजपुर ब्लॉक के ग्राम बादा निवासी उक्त मृतक युवति की पहचान रश्मि लकड़ा के रूप में की गई है ।
मृतक आज सुबह बाटीडांड ग्राम में स्थित एक किराना दुकान के सामने अपनी स्कूटी खड़ी कर उसे लॉक कर गागर नदी की जलधारा पार कर पैदल ही दूसरी ओर स्थित चंद्रेश्वरपुर ग्राम के मोहल्ले में पहुंची और कटहल पेड़ में उसके फांसी लगी इस लटकी हुई लाश बरामद की गई। साक्षय एवं मौके की परिस्थितियों को देखकर यह यह संदिग्ध मौत प्रतीत होता है। बालिका एंड्रॉयड मोबाइल लेकर घर से निकली थी लेकिन उसके मृत्यु उपरांत कोई मोबाइल बरामद नहीं हो सका है। इसके साथ ही उसके पैर में चप्पल भी नहीं थी। युवती ने जींस और शर्ट पहना हुआ था। मृतिका के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए इसके सूक्ष्म जांच की मांग जिला प्रशासन से की है ।आज धौरपुर थाना प्रभारी द्वारा पुलिस बल के साथ मामले की विवेचना की जा रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस युवती की फांसी में लटकी लाश मिलने के बाद बांटीडांड ,भिलाईखुर्द ,चंद्रेश्वरपुर ,चगोरी सहित बरिओ क्षेत्र में आज सनसनी फैल गई ,और उस युवती के घर बादा में भी मातम का वातावरण पसरा रहा । धौरपुर पुलिस मामले के सभी पहालुओं को ध्यान में रखकर विवेचना कर रही है। मृतका रेशमी लकड़ा की स्कूटी को धौरपुर पुलिस ने जप्त कर स्थल पर मिले निशानों का परीक्षण भी कराया जा रहा है। पुलिस ने सभी परिजनों से जरूरी पूछताछ करना शुरू कर दिया है।


