राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी
स्कार्पियो- बाइक में आमने सामने टक्कर, एक गंभीर
राजपुर
राजपुर मुख्य मार्ग एनएच 343 में चंद्रगढ़ के पास स्कार्पियो एवं बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
राजपुर मुख्यालय से 4 किमी दूर सोमवार को करीब साढ़े चार बजे चंद्रगढ़ के पास अंबिकापुर की ओर से स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 15 सीपी 4511 व बाइक क्रमांक सीजी 15 ईबी 4947 चालक सारंगपुर तातापानी रामानुजगंज निवासी विलसन एक्का पिता अशोक एक्का से आमने सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। ग्रामीणों की मदद से बाइक चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भेजा गया, जबकि स्कार्पियो चालक वाहन लेकर फ़रार हो गया है। राजपुर पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।