गागर नदी में गए पहाड़ी कोरवा युवक की तलाश ज़ारी

गागर नदी में गए पहाड़ी कोरवा युवक की तलाश ज़ारी

samacharvani.com
0

 


बलरामपुर (समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखण्ड में गागर नदी में गए पहाड़ी कोरवा युवक की ख़ोज जारी है। कलेक्टर रिमिजियस एक्का, बलरामपुर एसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गोताखोर और पोकलेन मशीन के सहयोग से जलधारा में फंसे कोरवा युवक की तलाश का अब तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। राजपुर थाना प्रभारी राजेश खलखो  के साथ मिलकर पुलिस बल गागर नदी किनारे बसे ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

राजपुर विकासखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत नरसिंहपुर निवासी पहाड़ी कोरवा अमिर साय (सुडुवा) उम्र लगभग 30 वर्ष पिता रामपति नरसिंहपुर के सीमा क्षेत्र में प्रवाहित होने वाले गागर नदी में मछली पकड़ने अपने पत्नी सहित साथियों के साथ गया हुआ था ।मछली पकड़ने नदी में पानी के अन्दर चट्टान के बीच में बने सुरंग में घुस गया और वापस आया ही नहीं ।इंतजार करते करते परिजन परेशान हो  कर थाने में सूचना दिए।उक्त घटना से पुरे परिवार में मातम पसरा हुआ है,आज दस दिन बीत जाने के बाद भी पहाड़ी कोरवा सुडु को पानी के अन्दर चट्टान में बने सुरंग से नहीं निकाला जा सका है, लगातार प्रशासन भी कोशिश में लगा हुआ है। जिले के कलेक्टर व एसपी भी पहाड़ी कोरवा ग्रामीण की तलाश को लेकर चलाए जा रहे अभियान की जानकारी लेने पहुंचे हुए थे।  घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम व गोताखोर की टीम लगातार युवक की तलाश कर रहे हैं, लेकिन आज तक सफलता हाथ नहीं लगी है। प्रशासनिक टीम लगातार युद्ध स्तर पर कार्य में लगी हुई है। नदी के पानी की दिशा को बदलने के लिए पोकलेन मशीन सहित अन्य उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)