ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी गठित

ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी गठित

samacharvani.com
0

 



शंकरगढ़ (बलरामपुर)

समाचारवाणी 

सर्व ब्राह्मण समाज शंकरगढ़ के द्वारा नई कार्यकारिणी  की घोषणा की गई, जिसमें  विभिन्न पदाधिकारियों का चुनाव किया गया और समाज की एकता और उसके विकास पर जोर दिया गया।

सर्वसम्मति से संरक्षक के रूप में श्री सुनील पांडे , श्री एसपी चतुर्वेदी , श्री संतोष पांडे , एवं श्री राम लखन शर्मा , अध्यक्ष के रूप में अनिल पांडे , संयोजक और व्यवस्थापक के रूप में धनीराम दुबे , उपाध्यक्ष कमलेश भारती , श्रीकांत पाठक  सचिव श्री प्रियानाथ दुबे ,  सह सचिव श्री वेद प्रकाश तिवारी , कोषाध्यक्ष श्री संजय पांडे , मीडिया प्रभारी श्री अखिलेश मिश्रा , संगठन प्रभारी श्री प्रेमनाथ गिरी , प्रचार प्रसार प्रभारी श्री धीरज मिश्रा, संभाग प्रभारी श्री राम बच्चन पांडे का नाम सर्वसम्मति  से पारित किया गया।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में  ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने संगठन विस्तार और आगामी कार्य योजना पर विचार करते हुए सभी वर्ग के विकास पर सहयोग देने, विप्र बंधुओं को परस्पर सहयोग द्वारा सामाजिक गतिविधि संचालित करने की बात कही गई। अध्यक्ष अनिल पांडे ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी एकजुट होकर समाज को सही दिशा में आगे लेकर जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)