डीएवी स्कूल की छात्रा को मिला सम्मान

डीएवी स्कूल की छात्रा को मिला सम्मान

samacharvani.com
0

 डीएवी की छात्रा मीनाक्षी सिंह को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान 




राजपुर ( बलरामपुर)

 बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में आयोजित विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा कार्यक्रम में डीएवी की छात्रा मीनाक्षी सिंह को उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान मिला है। 

ग़ौरतलब है कि कक्षा 12वीं की छात्रा मीनाक्षी सिंह ने गत सत्र 2022-23 में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट के खेल महासंग्राम में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु (राजपुर) का प्रतिनिधित्व करते हुए डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ नेशनल खेल प्रतियोगिता (जालंधर, पंजाब) के लिए क्वालीफाई किया था।

उक्त कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा जी के हाथों छात्रा मीनाक्षी सिंह को एक मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान करके उत्साहवर्धन किया गया । मीनाक्षी ने अपनी उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, प्राचार्य तथा विद्यालय के शिक्षकों को दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)