जंगली हाथी के हमले से वृद्ध किसान की मौत

जंगली हाथी के हमले से वृद्ध किसान की मौत

samacharvani.com
0

 



अंबिकापुर(समाचारवाणी) 

सरगुजा जिले के लूँड्रा थाना क्षेत्र के असकला झेराडीह गांव में बीती रात खेत में पानी पटा रहे एक वृद्ध की मौत हाथी के हमले से हो गई।आज सुबह पुलिस एवम वन विभाग का निगरानी दल मौके पर पहुंचा है। वन विभाग की ओर से मृतक के परिवार जनों को तात्काल आर्थिक सहायता दी गई।

जानकारी के अनुसार झेराडीह निवासी केशव राम पिता रुस्तम उम्र 60 वर्ष शुक्रवार की रात नौ बजे गांव में ही अपने गेहूं के खेत में पानी पटाने गया हुआ था। इस दौरान अचानक एक हाथी वहां पहुंच गया. हाथी को देख वृद्ध  भागने लगा, परंतु हाथी में उस पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।सूचना पर आज सुबह वन विभाग एवं पुलिस की टीम पहुंची हुई थी।वन विभाग की ओर से तात्कालिक रूप से 15000 रुपए मृतक के परिवारजनों को दिए गए हैं।

बताया जाता है कि सीतापुर वन परिक्षेत्र की ओर से उक्त दंतैल हाथी लुण्ड्रा, धौरपुर वन परिक्षेत्र में घुसा और खेतों की ओर भोजन की तलाश में विचरण कर रहा था। मौके पर पहुंची रेंज ऑफिसर धौरपुर ने तत्काल सहायता राशि प्रदान कर इलाके में हाथियों की मौजूदगी पर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)