सरगुजा से चिंतामणी महाराज लोक सभा प्रत्याशी घोषित

सरगुजा से चिंतामणी महाराज लोक सभा प्रत्याशी घोषित

samacharvani.com
0

 

अंबिकापुर (समाचारवाणी)

 भाजपा ने विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करके अपने 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की. मध्य प्रदेश से 24 और छत्तीसगढ़ से 11 उम्मीदवार हैं.  सरगुजा लोकसभा सीट से पूर्व विधायक और ससदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज के नाम की घोषणा होते ही उनके संत समाज और समर्थकों में खुशी की लहर है। इनके समर्थक, भाजपा कार्यकर्ताओ ने श्रीकोट, कुसमी, शंकरगढ़, राजपुर, लुण्ड्रा, अंबिकापुर गहिरा गुरू आश्रम में हर्ष का माहौल है। सरगुजा संभाग के भाजपा नेताओं समेत कार्यकर्ताओ ने खुशी का इज़हार कर चिंतामणी महाराज से मिलकर उन्हें बधाई दी और मिठाईयां बांटी। संत गहीरा गुरू आश्रम से जुड़े उनके पुत्र चिंतामणी महाराज सरगुजा संभाग में ज़मीनी स्तर पर पहुंच रखते हैं और कांग्रेस से भाजपा इन्होंने लोकसभा चुनाव के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा ज़ाहिर कर इस शर्त पर भाजपा ज्वाइन किया था। सरगुजा,बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, सूरजपुर अंचल में संत गहीरा गुरू आश्रम का अच्छा प्रभाव है।

प्रदेश में सभी सीटों पर ये हैं भाजपा उम्मीदवार 

  • सरगुजा से चिंतामणि महाराज
  • रायगढ़ से राधेश्याम राठिया
  • जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े
  • कोरबा से सरोज पांडेय
  • बिलासपुर से तोखन साहू
  • राजनांदगांव से संतोष पांडेय
  • दुर्ग- विजय बघेल
  • रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल
  • महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी
  • बस्तर से महेश कश्यप 
  • कांकेर से भोजराज नाग



संत समाज के साथ पारम्परिक उत्सव में शामिल हुए चिंतामणी महाराज 

Samachar Vani news desk, surguja 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)