सामाजिक एकता का संदेश देते हुए, अपनी गौरवशाली कंवर संस्कृति परंपरा कायम रखने हेतु लिया गया संकल्प !
अंबिकापुर (समाचारवाणी)
कंवरधाम उदयपुर में कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में उपस्थित होकर पूर्व विधायक एवं लोकसभा चुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी श्री चिंतामणि महाराज ने कंवर समाज कल्याण की मंगल कामना करते हुए आदर्श जीवन शैली अपनाकर समाज को नई दिशा देने सबकी एकजुटता हेतु आह्वान किया।
इन्होंने कहा कि कंवर समाज प्रकृति की गोद में रहने वाली जनजाति है, इस महोत्सव के द्वारा वर्षों से चल रही परंपरा - कुल के देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर उनका स्मरण किया जा रहा है जो अनुकरणीय है. साथ ही उपस्थित समाज में लोगों एवं ग्राम वासियों के साथ मांदर की थाप में झूमते हुए एवं बजाते हुए आनंदित हो कर इन्होंने इस उत्सव को मनाया.
इस अवसर पर श्री चिंतामणी महाराज ने स्वर्गीय गहीरा गुरू को याद करते हुए उनके सादगी भरे आध्यात्मिक जीवन शैली अपनाकर साथ मिलकर सामाजिक एकता का संदेश दिया. इन्होंने सरगुजा में समाज कल्याण के लिए सदैव तैयार रहने की बात कही.
Samachar Vani news desk, ambikapur







