युवा व्यापारी की हत्या के विरोध में कल बलरामपुर नगर बंद

युवा व्यापारी की हत्या के विरोध में कल बलरामपुर नगर बंद

samacharvani.com
0





 बलरामपुर (समाचारवाणी न्यूज़ )

बलरामपुर नगर में दिनदहाड़े युवा व्यवसाई धर्मेंद्र केसरी की हत्या के संबंध में आज बलरामपुर व्यापारी संघ ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को ज्ञापन सौंप कर 12 मार्च दिन मंगलवार को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने एवं नगर बंद कर धरना प्रदर्शन की सूचना दी है। यदि मंगलवार तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगता है तो 13 मार्च बुधवार से अनिश्चितकालीन व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं नगर बंद कर चक्का जाम किया जाएगा ।

व्यापारियों ने कहा है कि सभी आंदोलन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की होगी। सभी व्यापारी बंधुओ ने आज एकजुट होकर बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह से मुलाकात की और मांगों के संबंधित ज्ञापन सौंपा। इन्होंने कल बलरामपुर नगर बंद करने की सूचना देते हुए कहा है कि युवा व्यापारी धर्मेंद्र केसरी के दिनदहाड़े हत्या से सभी व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और व्यवसाय प्रभावित हो रहा है ।आज तक युवा व्यवसाई के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है ।व्यापारी संघ ने 14 फरवरी 2024 को भी दोषियों की गिरफ्तारी हेतु पत्र व्यवहार किया था लेकिन अभी तक उसका कोई नतीजा नहीं निकल सका है। व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री छोटेलाल गुप्ता ,सचिव श्री प्रवीण गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र गुप्ता, विकास कुमार ,सृष्टि देव मिश्रा, सूरज सोनी, श्रवण सोनी, लालू यादव, बिहारी पाल ,प्रतिमा गुप्ता, नजीर अहमद ,राम प्रकाश जायसवाल ,अनवर, रोशन लाल मणि, राजेंद्र गुप्ता, रिंकू गुप्ता, रंजन कुमार, लाल लकड़ा, विनोद विश्वकर्मा, सचिन सोनी, महेश, प्रेम प्रकाश जायसवाल, अनिल कुमार, सूरज गुप्ता ,सहित कई व्यापारियों ने आज ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों को  जल्द ही गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। यदि नियत तिथि तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो नगर के सभी व्यवसाय आंदोलन हेतु आवश्यक क़दम उठाने को बाध्य होंगे। इधर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने कार्यवाही हेतु  आश्वाशन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)