बलरामपुर (समाचारवाणी)
बलरामपुर जिला मुख्यालय में एक युवा व्यापारी की निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में और तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आज व्यापारी संघ ने नगर बंद का आह्वान किया था जिस पर आज सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बलरामपुर में आज सुबह से ही सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कर व्यापारी वर्ग ने अपना विरोध प्रदर्शित किया गया है । बलरामपुर में दिनदहाड़े एक युवा व्यवसाई धर्मेंद्र केसरी की हत्या हुई थी लेकिन अभी भी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। आज नगर बंद की आयोजन के बाद कल 13 मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखने की बात व्यापारी वर्ग ने की है। कल कल शाम को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौंपे ज्ञापन में व्यापारी संघ बलरामपुर ने अति शीघ्र मामले से जुड़े दोषी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो व्यावसायिक वर्ग लगातार आंदोलन जारी रखेगा। इसी तारतम्य में आज बलरामपुर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, और नगर में आज सुबह से ही बंद का असर देखा गया।
Samachar Vani news desk, ambikapur




